
आजकल गलत खानपान, तनाव, प्रदूषण और रासायनिक उत्पादों के अधिक प्रयोग के कारण बाल पतले, कमजोर और बेजान हो जाते हैं। यदि आप अपने बालों को प्राकृतिक तरीके से लंबा, घना और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो चावल के पानी का यह घरेलू उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
चावल –
चावल के कई नाम हैं।
हिंदी में इसे चावल, संस्कृत में तण्डुल (तण्डुलः), उर्दू में चावल तथा अंग्रेज़ी में Rice कहा जाता है। इसके अलावा विभिन्न भाषाओं में इसके अलग-अलग नाम प्रचलित हैं। यहाँ सफेद चावल का प्रयोग करना है।
सफेद चावल बालों को लंबा और मजबूत बनाने में सहायक माना जाता है। इसका प्रयोग करना चाहिए। यदि आप इस घरेलू उपाय का उपयोग करेंगे तो आप बालों को मजबूत, घना, शानदार और बेजानपन से मुक्त बना सकते हैं तथा बालों की ग्रोथ भी कर सकते हैं। इस घरेलू उपाय से आप बालों को अच्छी तरह रिपेयर कर पाएंगे और आपको अच्छा महसूस होगा। आपके बालों में जान आ जाएगी। चाहे बाल कितने भी कमजोर हो गए हों, उनकी मजबूती चली गई हो, बढ़ नहीं रहे हों या किसी प्रकार की समस्या हो, यह घरेलू उपाय करने से प्रगति होने लगेगी।
बालों को कैसे बनाएं घना?
बालों को कैसे बनाएं मजबूत?
बालों को कैसे बनाएं लंबा?
बालों को कैसे बनाएं शानदार और बेजानपन से मुक्त
विधि–
500 ग्राम चावल ले लें और उन्हें अच्छी तरह पानी में किसी कांच के बर्तन में भिगोने के लिए रख दें।
इनको लगभग 24 घंटे तक भिगोकर रखना है ताकि चावल के गुण पानी में अच्छी तरह मिल जाएं।
भिगोने के बाद उसमें जो पानी होता है, उसे किसी कांच के गिलास में निकाल लें। जो पानी आपने भिगोने के लिए रखा था, उसे किसी कांच के गिलास में निकाल लें।
और उसी पानी का उपयोग करना है।
यह पानी सामान्य नहीं है। इसमें प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन्स तथा अन्य खनिज तत्व मिलते हैं, जो बालों के लिए लाभदायक माने जाते हैं।
इस पानी से बालों को धोना है।
जब आप नहाने जा रहे हों, तब नहाने से पहले इस पानी को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगा लें और पूरे बालों में लगा लें। लगाने के बाद लगभग आधे घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर नहाते समय बालों को धो लें।
ऐसा करने से आपके बाल घने, मजबूत, लंबे और शानदार हो जाएंगे। जो बाल कमजोर हो गए हैं, वे मजबूत और घने होने लगेंगे। आपको अच्छा महसूस होने लगेगा। आपके बालों में प्राकृतिक निखार आएगा। आपके बालों में प्राकृतिक चमक आएगी। आप ऐसा महसूस करेंगे जैसे आप प्रकृति के सुखद रूप के साथ जीवन जी रहे हों।
सावधानी (चावल का चयन)
चावल के प्रयोग में विशेष ध्यान रखें कि बासमती चावल का उपयोग नहीं करना है। आपको छोटे-छोटे टूटे हुए दानों वाला साधारण या निम्न गुणवत्ता (लो क्वालिटी) का सफेद चावल लेना है। इसी प्रकार के चावल का प्रयोग इस नुस्खे में करना चाहिए।
चावल गलाने की सावधानियाँ-
चावलों को गलाने या भिगोने के लिए केवल कांच के बर्तन का ही उपयोग करें। किसी अन्य धातु या प्लास्टिक के बर्तन का प्रयोग न करें। जब चावल अच्छी तरह गल जाएँ और उनसे सफेद रंग का पानी निकल आए, तो उस पानी को भी कांच के पात्र में ही सुरक्षित रखें और उसी में प्रयोग करें।
पानी की प्रकृति-
चावल के इस पानी से हल्की खमीरयुक्त (फर्मेंटेड) गंध आ सकती है, जो कुछ लोगों को बीयर जैसी लग सकती है। यह एक सामान्य बात है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। जब आप इस पानी को बालों और सिर की त्वचा पर लगाएंगे, तो आपको ठंडक और आराम का अनुभव होगा। यही पानी बालों को पोषण देने और उन्हें मजबूत बनाने में सहाय
चावल गलाने की सावधानियाँ-
चावलों को गलाने या भिगोने के लिए केवल कांच के बर्तन का ही उपयोग करें। किसी अन्य धातु या प्लास्टिक के बर्तन का प्रयोग न करें। जब चावल अच्छी तरह गल जाएँ और उनसे सफेद रंग का पानी निकल आए, तो उस पानी को भी कांच के पात्र में ही सुरक्षित रखें और उसी में प्रयोग करें।
पानी की प्रकृति
चावल के इस पानी से हल्की खमीरयुक्त (फर्मेंटेड) गंध आ सकती है, जो कुछ लोगों को बीयर जैसी लग सकती है। यह एक सामान्य बात है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। जब आप इस पानी को बालों और सिर की त्वचा पर लगाएंगे, तो आपको ठंडक और आराम का अनुभव होगा। यही पानी बालों को पोषण देने और उन्हें मजबूत बनाने में सहायक माना जाता है।
बालों में क्या प्रयोग करें और क्या नहीं-
राइस वाटर (चावल का पानी) लगाने के लगभग आधे घंटे बाद बालों को धो लें। बाल धोने के लिए रीठा, शिकाकाई या अन्य प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक शैंपू का प्रयोग कर सकते हैं।
रासायनिक (केमिकल युक्त) शैंपू का उपयोग करने से बचें, क्योंकि वे बालों की प्राकृतिक गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं। बालों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बनाए रखने के लिए यथासंभव 0% केमिकल वाले प्राकृतिक या आयुर्वेदिक शैंपू का ही प्रयोग करें। यदि आपने घर पर बनाया हुआ प्राकृतिक शैंपू तैयार किया है, तो उसका उपयोग करना और भी बेहतर रहेगा।
उपयोग–
इस घरेलू उपाय का प्रयोग सप्ताह में दो बार करें। नियमित रूप से इसका उपयोग करने से बाल मजबूत, घने और स्वस्थ बनने में सहायता मिल सकती है। यह प्राकृतिक विधि बालों की देखभाल के लिए उपयोगी मानी जाती है तथा बालों को लंबा और आकर्षक बनाए रखने में भी सहायक हो सकती है। यदि आप अपने बालों की प्राकृतिक सुंदरता और मजबूती बनाए रखना चाहते हैं, तो इसका नियमित रूप से प्रयोग करते रहें।
उपयोग करते समय सावधानियाँ-
जब आप चावल के पानी का प्रयोग करें, तब सिर में ज्यादा ऑयल नहीं होना चाहिए, यानी सिर अधिक ऑयली नहीं होना चाहिए। यदि आपके बालों और सिर की त्वचा में अधिक तेल है, तो पहले किसी आयुर्वेदिक शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद ही चावल के पानी का प्रयोग करें, ताकि इसके पोषक तत्व बालों और सिर की त्वचा तक अच्छी तरह पहुंच सकें।
चावल के पानी के पोषक तत्व
चावल के पानी में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए लाभदायक माने जाते हैं
प्रोटीन –
प्रोटीन बालों की संरचना का मुख्य भाग होता है। यह बालों को मजबूती प्रदान करने और टूटने की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है।
पोटैशियम –
पोटैशियम बालों और सिर की त्वचा को पोषण देने में मदद करता है। यह बालों को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मैग्नीशियम –
मैग्नीशियम बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करने में सहायक माना जाता है। इसकी पर्याप्त मात्रा बालों की प्राकृतिक मजबूती बनाए रखने में मदद कर सकती है।
विटामिन्स –
चावल के पानी में विभिन्न प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं, जो बालों की चमक बनाए रखने और उन्हें स्वस्थ रखने में सहायक माने जाते हैं।
अमीनो अम्ल –
अमीनो अम्ल बालों को मजबूत बनाने तथा क्षतिग्रस्त बालों की देखभाल करने में सहायक होते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट तत्व –
ये तत्व बालों और सिर की त्वचा को बाहरी हानिकारक प्रभावों से बचाने में मदद करते हैं तथा बालों को स्वस्थ बनाए रखने में योगदान दे सकते हैं
अन्य खनिज तत्व –
चावल के पानी में विभिन्न प्रकार के खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देने और बालों की प्राकृतिक गुणवत्ता बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं।
इन्हीं पोषक तत्वों के कारण चावल के पानी का प्रयोग बालों को मजबूत, घना, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने के लिए किया जाता है। नियमित रूप से उचित तरीके से उपयोग करने पर बालों में प्राकृतिक निखार, मजबूती और चमक देखने को मिल सकती है। साथ ही यह बालों को मुलायम, आकर्षक और जीवंत बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है।
यदि आप किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, किसी वस्तु को पाने में असमर्थ हैं, या किसी बात को लेकर असमंजस में हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
– Ayurair Team 🌿