
परिचय
सफेद पानी (ल्यूकोरिया) महिलाओं और किशोरियों में अक्सर देखने को मिलने वाली एक सामान्य समस्या है। इसे अंग्रेज़ी में व्हाइट डिस्चार्ज (White Discharge) भी कहा जाता है। यह समस्या किसी भी उम्र की महिला या किशोरी में हो सकती है। शरीर की सही देखभाल न करना, खान-पान में लापरवाही, हार्मोन में बदलाव, संक्रमण, निजी स्वच्छता की कमी तथा बिना डॉक्टर की सलाह के अंग्रेज़ी दवाइयों का गलत या उल्टा-सीधा सेवन करने जैसे कई कारणों से सफेद पानी (ल्यूकोरिया) की समस्या हो सकती है।
अगर आप हमारे द्वारा बताए गए आयुर्वेदिक उपायों और सही जीवनशैली को अपनाते हैं तथा उनका सही तरीके से पालन करते हैं, तो इस समस्या के प्रबंधन में मदद मिल सकती है। इसलिए इस लेख में हमने विस्तार से बताया है कि यह समस्या कब सामान्य होती है, कब अधिक गंभीर हो सकती है और कब इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
यदि इस समस्या को लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया जाए, तो कुछ महिलाओं को कमजोरी, थकान या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ महसूस हो सकती हैं। इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय पर कारण की पहचान करना और उचित उपचार लेना आवश्यक है।
यदि आप आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाते हैं और सही खान-पान, स्वच्छता तथा योग्य चिकित्सक की सलाह का पालन करते हैं, तो इस समस्या के प्रबंधन में सहायता मिल सकती है। इसी उद्देश्य से इस लेख में हमने बताया है कि इस समस्या में क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए, कौन-सी सावधानियाँ रखनी चाहिए, आयुर्वेदिक उपचार क्या हैं,
ल्यूकोरिया (सफेद पानी) क्या है?
ल्यूकोरिया, जिसे सामान्य भाषा में सफेद पानी (व्हाइट डिस्चार्ज) कहा जाता है, महिलाओं और किशोरियों की योनि से निकलने वाला सफेद या हल्के रंग का स्राव (डिस्चार्ज) होता है। यह कई मामलों में प्राकृतिक प्रक्रिया भी होती है। यह व्हाइट कलर का डिस्चार्ज (पानी) होता है। यह योनि को नमी प्रदान करता है और संक्रमण से बचाने का कार्य करता है।
लेकिन यदि यह प्रक्रिया सामान्य से अधिक हो जाए, तो यह ल्यूकोरिया बीमारी कहलाती है और उनकी हड्डी इस पानी के माध्यम से धीरे-धीरे बाहर निकलती है धीरे-धीरे शरीर अंदर से कमजोर और खोखला होने लगता है। लंबे समय तक समस्या बने रहने पर कुछ महिलाओं और किशोरियाँ को कमजोरी, थकान और पोषण संबंधी तत्वों की कमी महसूस हो सकती है। इसलिए इस समस्या को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।”
बीमारी का सिर्फ आयुर्वेद में इलाज है। आयुर्वेद के माध्यम से आप हमारी द्वारा बताई गई विधि के माध्यम से छोटी जावासीर का उपयोग करते हो, तो इसमें लाभप्रद हो सकती है इस बीमारी में और आपको फायदा मिल सकता है।
महिलाओं और किशोरियों में ल्यूकोरिया (व्हाइट डिस्चार्ज) होने के कारण
हार्मोन में बदलाव: महिलाओं में हार्मोन का बदलाव होने के कारण भी यह समस्या होने की संभावना बनी रहती है। जब महिलाओं में पीरियड्स आते हैं, तब उनमें हार्मोन में बदलाव होता रहता है।
योनि में संक्रमण: योनि में संक्रमण होना भी इस समस्या का एक कारण हो सकता है।
योनि की साफ-सफाई न रखना: योनि की सही तरीके से सफाई न रखना भी इस समस्या का कारण हो सकता है।
स्वच्छता की कमी: महिलाओं और किशोरियों में व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी भी ल्यूकोरिया का एक कारण हो सकती है।
पीरियड्स के समय स्वच्छता की कमी: पीरियड्स के समय कुछ महिलाएँ गंदे कपड़े का उपयोग कर लेती हैं, यानी साफ़ और स्वच्छ कपड़े का उपयोग नहीं करती हैं। यह भी संक्रमण होने का एक कारण हो सकता है, जिससे ल्यूकोरिया (व्हाइट डिस्चार्ज) की समस्या होने की संभावना बढ़ सकती है।
पौष्टिक भोजन की कमी: पौष्टिक भोजन न लेना, फलों का कम प्रयोग करना तथा संतुलित भोजन न लेना भी इस समस्या का एक कारण हो सकता है।
असुरक्षित यौन संबंध: असुरक्षित यौन संबंध बनाना भी योनि में संक्रमण का कारण हो सकता है।
अत्यधिक गरम और मसालेदार चीज़ों का सेवन: आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार अत्यधिक गरम चीज़ें खाना, अधिक मसालेदार भोजन करना, लौंग, अदरक और गरम मसालों का अधिक सेवन करना तथा अत्यधिक मसाले वाली चाय का बार-बार सेवन करना भी कुछ महिलाओं में ल्यूकोरिया (व्हाइट डिस्चार्ज) की समस्या बढ़ाने वाला एक कारण माना जाता है।
खान-पान में लापरवाही: अत्यधिक खट्टे पदार्थ खाना, कब्ज और गैस पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करना, चावल, उड़द की दाल तथा अधिक चिकने पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करना भी कुछ लोगों के अनुसार व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या बढ़ा सकता है।
ल्यूकोरिया (सफेद पानी) के प्रमुख लक्षण
योनि से बार-बार सफेद या हल्के पीले रंग का पानी (व्हाइट डिस्चार्ज) आना।
सामान्य से अधिक मात्रा में व्हाइट डिस्चार्ज होना।
सफेद पानी के साथ बदबू आना।
योनि में खुजली या जलन होना।
पेशाब करते समय जलन होना।
शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होना।
बार-बार चक्कर आना और सुस्ती महसूस होना।
चलने-फिरने में असहजता महसूस होना।
भूख कम लगना तथा शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना।
कभी-कभी सफेद पानी के साथ दुर्गंध, जलन और खुजली होना।
छोटी जावासीर जड़ी-बूटी क्या है?
छोटी जावासीर एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसकी पत्तियाँ बहुत ही छोटी-छोटी और गोल आकार की होती हैं, इसलिए इसे छोटी जावासीर कहा जाता है। यह फैलकर एक चक्र (गोलाकार) के रूप में विकसित हो जाती है और इसकी आकृति हाथ के पंजे जैसी दिखाई देती है। इसकी पतली-पतली तथा छोटी-छोटी गोल पत्तियाँ इसकी विशेष पहचान मानी जाती हैं।
यदि आप नदी के किनारे, विशेषकर जहाँ पथरीली भूमि अधिक होती है, वहाँ जाएँ तो यह जड़ी-बूटी आपको अधिक मात्रा में देखने को मिल सकती है। कई स्थानों पर यह बड़ी संख्या में प्राकृतिक रूप से उगती है। उत्तर भारत के अनेक क्षेत्रों में भी यह जड़ी-बूटी पाई जाती है।
पारंपरिक आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार छोटी जावासीर का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता रहा है। कुछ लोग इसे ल्यूकोरिया (white discharge) जैसी समस्याओं के प्रबंधन में सहायक मानते हैं। इसका उपयोग करने पर इसमें झाग भी अधिक बनता है। पारंपरिक मान्यता के अनुसार यह शरीर को तरोताज़ा महसूस कराने तथा शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा का अनुभव कराने में सहायक मानी जाती है।
महिलाओं और किशोरियों में ल्यूकोरिया (व्हाइट डिस्चार्ज) के लिए छोटी जावासीर जड़ी-बूटी के आयुर्वेदिक उपयोग
इस छोटी जावासीर का उपयोग हमने कई महिलाओं पर किया है, कई किशोरियों पर किया है, जिसके अच्छे परिणाम आए हैं। यह जड़ी-बूटी महिलाओं और किशोरियों में होने वाली ल्यूकोरिया (व्हाइट डिस्चार्ज) जैसी समस्याओं के समाधान में सहायक मानी जाती है। आयुर्वेद में इस जड़ी-बूटी के अच्छे उपयोग बताए गए हैं।
इस जड़ी-बूटी का सेवन करने से आपकी बॉडी में स्फूर्ति, ताजगी बनी रहती है। छोटी जावासीर शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होती है। यह सफेद पानी (ल्यूकोरिया) जैसी समस्याओं के समाधान में सहायता प्रदान करती है।
और इसका हमारे द्वारा बताई गई विधि से सेवन किया जाता है, तो आप इस समस्या से लाभ पा सकते हो।
छोटी जावासीर जड़ी-बूटी का उपयोग करने की विधि
पथरीली भूमि पर जाएँ, नदी के किनारे जाएँ और वहाँ से छोटी जावासीर उखाड़कर ले आएँ। इसे तोड़ना नहीं है, आपको इसे जड़ से उखाड़ना है। जड़ सहित इसे घर पर ले आएँ और छायादार जगह पर रख लें।
इसमें से रोजाना उपयोग करने के लिए सुबह फ्रेश होकर, निवृत्त होने के बाद छोटी जावासीर लगभग 50 ग्राम लें। इसे सिलबट्टे से पीसें। मिक्सी आदि का उपयोग करने से मना करें। अच्छी तरह से सिलबट्टे पर पीसने के बाद इसे छाननी से छान लें।
छानने के बाद लगभग एक गिलास इसका अर्क निकल आए, तो उसमें चीनी डालकर पी लें।
छोटी जावासीर जड़ी-बूटी का सेवन करने के बाद क्या करें?
जमीन पर लेट जाएँ। लगभग आपको एक घंटा जमीन पर लेटना है, वह भी सीधे।
जब आप एक घंटा जमीन पर लेटे रहें, तब सोना नहीं है। मोबाइल आदि चला सकते हैं या मनोरंजन कर सकते हैं, लेकिन सोना नहीं है।
जब एक घंटा पूरा हो जाए, तो उसके बाद खड़े होकर आप सामान्य अवस्था में आ जाएँ और अपने कार्य कर सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या के अनुसार कुछ भी कर सकते हैं।
छोटी जावासीर जड़ी-बूटी का सेवन करते समय क्या खाएँ और क्या न खाएँ?
जब आप छोटी जावासीर का प्रयोग कर रहे हों और ल्यूकोरिया जैसी समस्या से ग्रसित हों, चाहे आप महिला हों या किशोरी हों, कोई भी हो, तब आपको खट्टे पदार्थों का सेवन नहीं करना है। जब तक आप दवा ले रहे हों और दवा का सेवन कर रहे हों, तब तक खट्टी चीज़ों का सेवन न करें।
जब तक आपकी दवा चल रही है, तब तक उड़द की दाल, खट्टे पदार्थ, कब्ज वाली चीज़ें, चाय और चावल की खीर आदि का सेवन न करें।
चाय का सेवन न करें।
गरम पदार्थों से बचें, यानी गरम चीज़ों से बचें। मसालों से बचें और गरम मसालों का उपयोग न करें। सब्जी में मसाले कम डालें और कम मात्रा में खाएँ।
तेल से बचें, जब तक आप दवाई का सेवन कर रहे हैं, तब तक तेल वाली चीज़ों का सेवन कम करें।
हरी सब्जियों का सेवन करें। दूध एक गिलास पिएँ, उससे ज्यादा न पिएँ और खट्टी सब्जियों का सेवन न करें।
छोटी जावासीर जड़ी-बूटी का सेवन करने के बाद भोजन कितने समय बाद करें?
लगभग इस दवा के पीने के बाद और आपके 1 घंटे जमीन पर सीधे लेटने के बाद, उसके बाद फिर 2 घंटे यानी दवा पीने के 3 घंटे बाद ही कुछ खाएँ, भोजन करें या कुछ भी खाएँ।
तब तक अन्यथा कुछ भी न खाएँ, बस पानी पीते रहें, लेकिन खाना कुछ भी नहीं है।
विशेष ध्यान देने योग्य बात है।
छोटी जावासीर जड़ी-बूटी का उपयोग करते समय अंग्रेज़ी दवा का सेवन न करें
अगर आप और किसी गंभीर बीमारी से बीमार चल रहे हों और आप सोचेंगे कि इस दवा का भी उपयोग कर लें, अंग्रेज़ी वाली दवा का भी और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का भी उपयोग कर लें, तो यह एक साथ नहीं चलेगा।
यह सावधानी इसलिए रखनी चाहिए कि जब आप आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी छोटी जावासीर का उपयोग कर रहे हों, ल्यूकोरिया जैसी समस्या में, तब आपको अंग्रेज़ी दवाइयों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
कोल्ड ड्रिंक, नशीले पदार्थ, शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू जैसी चीज़ों का इस्तेमाल न करें। ऐसी वस्तुओं का सेवन न करें, न खाएँ और न ही पिएँ।
अगर आपके पेट में गैस जैसी समस्या बन रही है, पाचन जैसी समस्या है, कोई भी खाना पच नहीं रहा है और गैस बन जाती है, तो दवा को आपका लीवर कैसे पचा पाएगा।
इसलिए आपको सबसे पहले पवनमुक्तासन करना है। फ्रेश होने के बाद फिर उसके बाद इस दवा का सेवन करें।
हमारी Ayur Air साइट आपको हर प्रकार की जानकारी दे रही है। हमें मोटिवेट करते रहें और अपने जीवन को खुशहाल, सुखमय और निरोग बनाएँ। अपने जीवन को प्राकृतिक रूप दें।
अगर आप किसी बात को जानने में असमर्थ महसूस करते हैं या किसी बात को जानना चाहते हैं, किसी विधि का उपयोग करने के बारे में जानकारी चाहते हैं या किसी भी विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। Ayur Air साइट पर दिया गया WhatsApp नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
और यदि आप छोटी जावासीर जैसी जड़ी-बूटियों को प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमसे ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको जड़ी-बूटी के रूप में ही जड़ से उखाड़ी हुई छोटी जावासीर ऑनलाइन प्रदान कर देंगे, जो आपके घर तक पहुँच जाएगी।