
यदि आप अपने बालों को जड़ से काला, मजबूत, घना, मोटा और लंबा बनाना चाहते हो, तो आप हमारे द्वारा बताए गए आयुर्वेदिक नुस्खे को अपनाएं, जिससे आपके बाल घने, मजबूत, जड़ से काले, मोटे और लंबे बन सकते हैं। यह एक ऐसा नुस्खा है, जो बालों की कई समस्याओं में सहायक हो सकता है। हम बालों की हर समस्या का समाधान आयुर्वेदिक विधि से लेकर आए हैं।
हमने इस पर बहुत सारे शोध किए हैं। लंबे समय तक अध्ययन और अनुभव के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। हमने इसे कई लोगों पर व्यावहारिक रूप से उपयोग किया है और लगातार इसका उपयोग कर रहे हैं। हम इसी आधार पर अपने उत्पाद भी तैयार कर रहे हैं।
आपके जीवन को स्वस्थ बनाना और आपको सही आयुर्वेदिक जानकारी देना ही हमारा लक्ष्य है। यह नुस्खा आपके बेजान बालों में नई जान डालने का कार्य करेगा। यह रूखे, बेजान और दोमुंहे बालों की समस्याओं में भी सहायक हो सकता है।
इसमें हमने बाबूल की बंगलियां शामिल की हैं, जो आपके बालों को जड़ से मजबूत बनाने में सहायक मानी जाती हैं। साथ ही इसमें जामुन की गुठलियां भी हैं, जिनमें आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। बाबूल की बंगलियों में भी अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की देखभाल में सहायक माने जाते हैं। यह आपके सफेद बालों को जड़ों से मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।
यदि आप दिनभर की थकान से परेशान हो गए हैं, केमिकल युक्त उत्पादों का अधिक उपयोग करके अपने बालों को बेजान, सफेद और दोमुंहा बना चुके हैं, तो इन समस्याओं से बचने के लिए हमारे इस आयुर्वेदिक तरीके से बनाए गए नुस्खे को अपना सकते हैं।
आजकल बाजार में मिलने वाले कई शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स में ऐसे रासायनिक तत्व होते हैं, जो आपकी स्कैल्प की प्राकृतिक नमी को कम कर सकते हैं। इससे बाल कमजोर और बेजान होने लगते हैं। आयुर्वेद में इसका प्राकृतिक समाधान मौजूद है।
यदि आपके बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं, तो यह आयुर्वेदिक विधि आपके बालों की प्राकृतिक देखभाल में सहायक हो सकती है। हमारे द्वारा बताई गई विधि के माध्यम से आप अपने बालों को स्वस्थ, मजबूत और घना बनाए रखने का प्रयास कर सकते हैं।
आजकल यह समस्या केवल बड़े लोगों में ही नहीं, बल्कि किशोरों और बच्चों में भी तेजी से बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण रासायनिक उत्पादों का अधिक उपयोग, गलत खानपान और बालों की सही देखभाल का अभाव है। यदि आप आयुर्वेदिक शैंपू और आयुर्वेदिक हेयर ऑयल का उपयोग नहीं कर रहे हैं और समय की कमी के कारण प्राकृतिक देखभाल नहीं कर पा रहे हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
हमारे द्वारा तैयार किए गए आयुर्वेदिक उत्पाद आप हमारे WhatsApp नंबर या Contact Number पर संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं। हमारा WhatsApp नंबर और संपर्क नंबर वेबसाइट पर दिया गया है।
यह आयुर्वेदिक हर्बल शैम्पू सफेद बालों को जड़ से काला बनाने में सहायक है।
यह आयुर्वेदिक हर्बल शैम्पू बालों को जड़ से मजबूत बनाने में सहायक है।
यह आयुर्वेदिक शैम्पू बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह आयुर्वेदिक शैम्पू बालों को चमकदार (शाइनी) और लंबा बनाने में मदद करता है।
यह आयुर्वेदिक शैम्पू बालों को घना और मोटा बनाने में सहायक है।
आयुर्वेदिक हर्बल शैम्पू बनाने की विधि_
सबसे पहले किसी विश्वसनीय पंसारी की दुकान से सभी आवश्यक सामग्री खरीद लें। यदि कोई सामग्री शुद्ध पाउडर के रूप में उपलब्ध हो, तो उसे उसी रूप में लें। यदि पाउडर उपलब्ध न हो, तो सामग्री को साबुत ही खरीदें। इसके बाद उन्हें धूप में अच्छी तरह सुखाकर उनकी नमी पूरी तरह निकाल दें। फिर लोहे के खरल (ओखली) में कूटकर या ग्राइंडर की सहायता से बारीक पीस लें और छलनी से छानकर महीन पाउडर तैयार कर लें।
यदि आपको शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्राप्त करने में कठिनाई हो, तो आप दिए गए संपर्क नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं।
अब 4 लीटर पानी एक लोहे की कड़ाही में लें। ध्यान रखें कि कड़ाही लोहे की ही हो। पानी को गैस पर रखकर अच्छी तरह उबलने दें।
जब पानी में उबाल आ जाए, तब तैयार किए गए सभी हर्बल पाउडर उसमें डाल दें। इसके साथ कद्दूकस किया हुआ ताज़ा आँवला भी मिला दें। लगभग 5 मिनट तक उबालने के बाद साबुत रीठा डालें। रीठे का पाउडर न बनाएं। यदि बबूल की बंगलियाँ पीसना संभव न हो, तो उन्हें साबुत ही कड़ाही में डाल दें।
अब इस मिश्रण को धीमी आँच पर तब तक उबालें, जब तक 4 लीटर पानी घटकर लगभग 1.5 लीटर न रह जाए।
जब शैम्पू तैयार होने में लगभग 5 मिनट शेष हों, तब इसमें भृंगराज का रस, नीम का रस और तुलसी का रस मिला दें। इन रसों को ताज़े पौधों की पत्तियों या भागों को पीसकर निकाला जा सकता है।
इसके बाद गैस बंद कर दें और शैम्पू को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद उसी लोहे की कड़ाही को ढककर 24 घंटे के लिए रख दें, ताकि सभी जड़ी-बूटियों के गुण अच्छी तरह मिल जाएँ।
24 घंटे बाद इस मिश्रण को छलनी या सूती कपड़े से अच्छी तरह छान लें और तैयार हर्बल शैम्पू को एक साफ़ और सूखी बोतल में भरकर सुरक्षित रख लें।
यह आयुर्वेदिक हर्बल शैम्पू बालों की नियमित देखभाल के लिए उपयोग किया जा सकता है। पारंपरिक रूप से इसका उपयोग बालों को साफ़ रखने, मजबूत बनाए रखने, प्राकृतिक चमक बनाए रखने तथा स्वस्थ बालों की देखभाल में सहायक माना जाता है। अगले भाग में हम इसके उपयोग की सही विधि बताएँगे।
लगाने की विधि_
जब भी आप इस आयुर्वेदिक हर्बल शैम्पू को बालों में लगाएँ, तो आपको क्या करना होगा? आपको इसे रात में बालों में लगाना होगा। इसे बालों की जड़ों से लगाना शुरू करें और बालों की अंतिम छोर तक अच्छी तरह लगाएँ।
अपने हाथों में दस्ताने पहन लें, क्योंकि आपके हाथ काले हो सकते हैं। यह आपके बालों को काला, घना, मजबूत, लंबा और शाइनी बनाने वाला नुस्खा है। इसलिए इसे रात में लगाकर पूरी रात लगा रहने दें।
रात में इसे लगाने के बाद फटे हुए या पुराने कपड़े पहनें, क्योंकि यह आपके कपड़ों को भी काला कर सकता है। इसलिए ऐसे कपड़े पहनें, जो आपके लिए अधिक उपयोगी न हों, अर्थात् पुराने या रिजेक्ट कपड़े हों।
रात में ऐसे कपड़े पहनकर आयुर्वेदिक विधि से बनाए गए इस हर्बल शैम्पू (Ayur Air) को लगा लें। सुबह जब आप नहाने जाएँ, तो अपने बालों को केवल पानी से धो लें। इसके बाद किसी भी प्रकार का केमिकल युक्त मार्केट वाला शैम्पू करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यही शैम्पू आपके सफेद बालों को जड़ से काला, घना, मजबूत, लंबा बनाने में सहायक होगा तथा शाइन प्रदान करेगा।
ऐसा आपको सप्ताह में दो बार करना है। महीने में चार बार इसका उपयोग करें, जिससे आपके बाल शाइनी, स्मूथ हों, सफेद बालों से छुटकारा मिले, आपके बाल लंबे, घने और मजबूत हों। आपके बालों में शाइनिंग आएगी, वे आकर्षक बनेंगे और आपका जीवन प्राकृतिक रूप से जुड़ जाएगा। आपके बाल बहुत ही आकर्षक बनेंगे।
इस आयुर्वेदिक हर्बल शैम्पू के मुख्य इंग्रीडिएंट्स और उनके लाभ_
रीठा – रीठा बालों में प्राकृतिक शाइन (चमक) प्रदान करता है। यह बालों की अच्छी तरह सफाई करता है और स्कैल्प को स्वच्छ रखने में सहायक होता है।
शिकाकाई – इस शैम्पू में शिकाकाई का उपयोग किया गया है, जो बालों को मुलायम, साफ़ और आसानी से संभालने योग्य बनाने का कार्य करती है।
आँवला – आँवला बालों को प्राकृतिक रूप से चमक प्रदान करता है और बालों में डैंड्रफ (रूसी) की समस्या को कम करने में सहायक होता है।
भृंगराज रस – हमने इस शैम्पू में भृंगराज रस मिलाया है। भृंगराज बालों की देखभाल करता है तथा बालों की री-ग्रोथ (पुनः वृद्धि) में सहायक होता है। आयुर्वेद में भृंगराज को एक महत्वपूर्ण रसायन जड़ी-बूटी माना गया है।
नीम का रस – इस शैम्पू में नीम के रस का भी उपयोग किया गया है। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो बालों और स्कैल्प की देखभाल करने में सहायक होते हैं। यह स्कैल्प पर फंगस पनपने से रोकने तथा रूसी को कम करने में सहायक होता है।
आम की गुठली – आम की गुठली में आयरन की मात्रा प्रचुर होती है, जो बालों को काला करने में सहायक मानी जाती है।
जामुन की गुठली – जामुन की गुठली में भी आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को काला करने और उनमें प्राकृतिक काला रंग बनाए रखने में सहायक मानी जाती है।
बबूल की बंगलियाँ – इस शैम्पू में बबूल की बंगलियों का भी प्रयोग किया गया है। यह बालों को मजबूती प्रदान करती हैं और बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में सहायक होती हैं।
शिकाकाई – शिकाकाई में भी आयरन की मात्रा पाई जाती है, जो बालों को काला करने में सहायक मानी जाती है।