
हम खान-पान की समस्याओं से ज्यादा प्रभावित और ग्रस्त होते जा रहे हैं। हम अपने कपड़े, खान-पान और दैनिक रूटीन को भूल गए हैं। हमें दिन में क्या लेना चाहिए और क्या नहीं लेना चाहिए, हमारी डाइट कैसी होनी चाहिए, इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
अगर आप हेयर फॉल को रोकना चाहते हैं, बालों को झड़ने से बचाना चाहते हैं और बालों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपके शरीर में केराटिन, विटामिन, प्रोटीन आदि आवश्यक पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होना जरूरी है। इन सभी पोषक तत्वों की पूर्ति होना भी आवश्यक है।
जिंदगी में अधिकांश लोग खाने-पीने को लेकर लापरवाही कर जाते हैं। हम पौष्टिक भोजन नहीं खा पाते हैं और उसकी जगह रासायनिक पदार्थों से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। क्योंकि आज जो कुछ भी उगाया जा रहा है, वह अधिकतर रासायनिक उर्वरकों के माध्यम से उगाया जा रहा है। हम रासायनिक पदार्थों का उपयोग कर रहे हैं, अपनी बॉडी पर केमिकल का प्रभाव डाल रहे हैं और अपने भोजन में भी रासायनिक पदार्थों का प्रयोग कर रहे हैं।
स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में भी हम अनेक प्रकार की जहरीली और विषैली गैसों के संपर्क में रहते हैं। यही कारण है कि हमारा दैनिक जीवन और हमारी बॉडी धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। हम अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और न ही अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान दे रहे हैं। हम अपने आने वाले भविष्य के स्वास्थ्य को भूल गए हैं और केवल वर्तमान में व्यस्त होकर रह गए हैं।
याद रखिए, आज स्वास्थ्य है तो सब कुछ है, स्वास्थ्य नहीं है तो कुछ भी नहीं है।
इसीलिए आज हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी बॉडी में बालों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही ये आपकी स्किन पर प्राकृतिक निखार लाने में भी मदद करेंगे। ये खाद्य पदार्थ आपके बालों की देखभाल करेंगे, आपकी दैनिक दिनचर्या में आपके बालों को आवश्यक पोषण और सहायता प्रदान करेंगे, जिससे आप स्वयं को स्वस्थ रख सकेंगे।
हम आपको कुछ ऐसे खास खाद्य पदार्थ भी बताएंगे, जो आपको टेंशन से मुक्त करने में सहायक हो सकते हैं और तनाव (Stress) से संबंधित समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। जब आपका तनाव कम होगा, तो इसका सकारात्मक प्रभाव आपके बालों पर भी पड़ेगा और बाल झड़ने से संबंधित समस्याओं में भी लाभ मिल सकता है। आइए, आज हम आपको ऐसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जो बाल झड़ने की समस्या को कम करने, बालों की स्वस्थ वृद्धि को बढ़ावा देने तथा बालों को मजबूत, घना और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ सोयाबीन, चना, काले चने, राजमा, सभी प्रकार की दालें, दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली और चिकन। आयरन युक्त खाद्य पदार्थ पालक, मेथी, सरसों का साग, चुकंदर, काले चने, राजमा, गुड़, किशमिश और अनार। बायोटिन (विटामिन B7) युक्त खाद्य पदार्थ अंडा, बादाम, मूंगफली, अखरोट, शकरकंद, केला और सूरजमुखी के बीज। विटामिन A युक्त खाद्य पदार्थ गाजर, कद्दू, पपीता, शकरकंद, पालक, मेथी और लाल शिमला मिर्च। विटामिन C युक्त खाद्य पदार्थ आंवला, अमरूद, संतरा, नींबू, मौसमी, टमाटर, कीवी और शिमला मिर्च। विटामिन D युक्त खाद्य पदार्थ सूर्य की किरणें, अंडा, मशरूम, दूध, दही, मछली और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ। विटामिन E युक्त खाद्य पदार्थ बादाम, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, अखरोट, तिल, एवोकाडो और गेहूं के अंकुर। ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट, सोयाबीन, सरसों के बीज और वसायुक्त मछली। ओमेगा-6 युक्त खाद्य पदार्थ सूरजमुखी के बीज, तिल, मूंगफली, सोयाबीन, मक्का का तेल और सूरजमुखी का तेल। कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ दूध, दही, पनीर, रागी, तिल, सोयाबीन, चना और हरी पत्तेदार सब्जियां।
हेयर फॉल रोकने के लिए क्या खाएं?
प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ सोयाबीन, चना, काले चने, राजमा, मछली, चिकन आदि। यह बालों का मुख्य निर्माण तत्व है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, बालों को टूटने और झड़ने से बचाता है तथा बालों की वृद्धि करने में सहायता करता है।
आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ पालक, मेथी, सरसों का साग आदि। आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बालों की जड़ों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुँचती है। यह रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और उनकी वृद्धि में सहायता मिलती है।
बायोटिन (विटामिन B7) से भरपूर खाद्य पदार्थ अंडे, बादाम, मूंगफली, शकरकंद आदि। बायोटिन केराटिन बनने में मदद करता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और उनका टूटना कम होता है।
विटामिन A से भरपूर खाद्य पदार्थ गाजर, कद्दू, पपीता, मेथी आदि। गाजर तथा अन्य खाद्य पदार्थों में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। यह स्कैल्प में प्राकृतिक तेल बनने में मदद करता है। इसमें हमने आपको शॉर्टकट जानकारी दी है। आप विस्तृत जानकारी आगे चलकर हमारी साइट Ayur Air पर ले सकते हैं। हमारी साइट आपको ऐसी ही विस्तृत जानकारी देती रहेगी और आपके जीवन को आनंदमय तथा प्रकृति से प्राकृतिक रूप से जोड़ती रहेगी।
विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थ आंवला, अमरूद, संतरा, नींबू, मौसमी आदि। नींबू आदि एंटी-डैंड्रफ गुणों से भरपूर होते हैं। यह शरीर में नमी बनाए रखते हैं। आंवला भी बालों को स्वस्थ बनाता है और बालों में डैंड्रफ जैसी समस्याओं को होने से रोकने में सहायता करता है।
विटामिन D से भरपूर खाद्य पदार्थ मुख्य स्रोत सूर्य की किरणें हैं। विटामिन D नए हेयर फॉलिकल्स (बालों की जड़ों) के विकास में सहायता करता है। इससे बालों की वृद्धि को बढ़ावा मिलता है तथा बालों को झड़ने से बचाने में सहायता मिलती है।
विटामिन E से भरपूर खाद्य पदार्थ विटामिन E युक्त पोषक तत्व शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह स्कैल्प की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं, रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं और बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ बालों के सूखेपन को कम करते हैं तथा बालों को मुलायम, घना और चमकदार बनाने में सहायता करते हैं।
ओमेगा-6 से भरपूर खाद्य पदार्थ ओमेगा-6 युक्त पोषक तत्व बालों की वृद्धि करने में सहायता करते हैं तथा बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ बालों को मजबूती प्रदान करते हैं और बालों की स्वस्थ वृद्धि में सहायता करते हैं।
नोट_
अगर आप इन खाद्य पदार्थों को प्राकृतिक और जैविक खेती के माध्यम से उगाकर खाएंगे, तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। कोशिश करें कि इन्हें जितना हो सके, प्राकृतिक (ऑरिजिनल) रूप में ही खाएं। यदि किसी खाद्य पदार्थ को उबालकर खाना आवश्यक हो, तो उसे आवश्यकता अनुसार ही उबालकर खाएं। लेकिन यदि आप इन्हें प्राकृतिक रूप में खाएंगे, तो आपको प्रोटीन, विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम तथा अन्य आवश्यक पोषक तत्व अधिक मात्रा में मिलेंगे, जो आपकी बॉडी के लिए बहुत ही लाभदायक होंगे।
हमारी सलाह है कि आप हमेशा प्रकृति से जुड़ी हुई चीजों का सेवन करें और अपने शरीर को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करें। इससे आपके बालों को झड़ने से रोकने, उन्हें मजबूत बनाने तथा आपके शरीर को स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायता मिल सकती है।