बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन कैसे रोकें? असरदार आयुर्वेदिक उपाय | Ayur Air

File 00000000a3d071faac4502273c900698

दैनिक रूप में व्यक्ति केमिकल का अधिक उपयोग कर रहा है। समय से पूर्व बाल सफेद होते जा रहे हैं। बालों की चमक और शाइनिंग खत्म होती जा रही है। बालों की वृद्धि रुकती जा रही है। बाल दोमुंहे होते जा रहे हैं। बाल ड्राई होते जा रहे हैं। केमिकल का उपयोग करने से लोग प्राकृतिक जीवन नहीं जी रहे हैं। अपने जीवनशैली को आयुर्वेदिक रूप से नहीं जी रहे हैं। अपने जीवन को खुशहाल बनाने की जगह रोगग्रस्त कर रहे हैं। आप आयुर्वेद की जगह अंग्रेज़ी दवाइयों और केमिकल उत्पादों को अपना रहे हो।

बालों का झड़ना, टूटना, गंजापन जैसी समस्याओं से लाभ पाने के लिए हमारे द्वारा बनाई गई आयुर्वेदिक विधि से इस ऑयल को बनाइए। इसे लगाने पर आपके बालों का झड़ना और टूटना कम होने लगेगा तथा आपके बाल शाइनिंग और मजबूत होने लगेंगे। आपके गंजेपन को रोकने में भी धीरे-धीरे मदद मिल सकती है।

जिन बच्चों के बाल समय से पहले, उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं, उम्र के हिसाब से बालों का सफेद होना गलत है। यदि उम्र के बाद सफेद होते तो यह एक सामान्य बात होती। फिर भी 55 वर्ष के बाद यदि बाल सफेद हो जाएँ तो कोई बात नहीं, लेकिन उससे पहले यदि सफेद हो रहे हैं तो आप केमिकल का उपयोग कर रहे हो, इसलिए आपके बाल सफेद हो रहे हैं। आप केमिकल से बचिए और आयुर्वेद को अपनाइए। आयुर्वेद सर्वोत्तम जीवन है। आयुर्वेद को अपने जीने का आधार बनाइए।

अपने बालों का टूटना, झड़ना जैसी समस्याओं का समाधान पाइए। हम समय के अभाव में आयुर्वेद को भूलते जा रहे हैं। आयुर्वेदिक उपायों को बनाने में थोड़ा समय देना पड़ता है। हम आलस कर जाते हैं। अगर आप किसी प्रकार का आलस करते हो, तो आप हमसे यह रेमेडी या यह प्रोडक्ट खरीद सकते हो। हमने अच्छी गुणवत्ता वाले सभी उत्पाद डालकर इन्हें पूरी तरह आयुर्वेदिक विधि से बनाया है, ताकि आपको स्वस्थ बनाया जा सके, अपने आप को स्वस्थ बनाया जा सके, इस संसार को केमिकल से राहत दिलाई जा सके और केमिकल उत्पादों से बचाया जा सके।

हम आयुर्वेद पर रिसर्च कर रहे हैं, ताकि हमारा आने वाला कल भी सही रहे, हमारा वर्तमान भी सही रहे, हमारे बच्चों का भविष्य भी सही रहे और जो लोग हमसे जुड़े हैं उनका जीवन आनंदमय बना रहे।

Ayur Air वेबसाइट के माध्यम से आपको अनेक प्रकार की औषधियाँ, अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियाँ, बीमारियों और समस्याओं का समाधान करने के सुझाव दिए गए हैं। आपको पूर्ण और स्पष्ट जानकारी देना ही हमारा कर्तव्य है। हम अपना यह कर्तव्य पूरा करते रहेंगे और आपके जीवन को खुशहाल बनाने का पूरा प्रयास करते रहेंगे।

बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रोकने के लिए आयुर्वेदिक तेल

जो तेल हम आपको बता रहे हैं, वह आयुर्वेदिक रूप से तैयार किया गया है। यह आपके बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रोकने में सहायक हो सकता है। साथ ही यह आपके बालों को स्वस्थ, मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मदद करता है। यह दोमुंहे बालों की समस्या को कम करने में भी सहायक है तथा बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है।
इस तेल में विटामिन A, B, C और E जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो आपके बालों को स्वस्थ रखने, जड़ों को मजबूती प्रदान करने और आवश्यक पोषण देने में सहायक होते हैं। यह बालों को झड़ने, टूटने और रूखेपन से बचाने में भी मदद करता है।
इस तेल को बनाने में ऐसे-ऐसे आयुर्वेदिक तत्वों का उपयोग किया गया है, जो आपके बालों की प्राकृतिक रूप से देखभाल करते हैं। हमने आयुर्वेदिक विधि से यह प्रभावी उपाय तैयार किया है, जो आपके बालों को स्वस्थ रखने और उन्हें मजबूती प्रदान करने में सहायक है।
इस तेल में किसी भी प्रकार के हानिकारक रासायनिक तत्वों का प्रयोग नहीं किया गया है। इसमें प्याज के रस का उपयोग किया गया है, जिसमें सल्फर पाया जाता है। सल्फर बालों की जड़ों को पोषण देने, नए बालों की वृद्धि में सहायता करने और बालों का झड़ना कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें नीम का भी उपयोग किया गया है, जिसमें ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं जो सिर की त्वचा को स्वस्थ रखने और बालों को झड़ने से बचाने में सहायक होते हैं।
Ayur Air वेबसाइट के माध्यम से हम अनेक शोधों का अध्ययन कर रहे हैं और आपके लिए बेहतर से बेहतर जानकारी लेकर आ रहे हैं। हमारी टीम प्रतिदिन आपके लिए मेहनत कर रही है और आपको स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। आप हमें इसी प्रकार प्रेरित और प्रोत्साहित करते रहें, ताकि हम आपको स्वास्थ्य संबंधी नई और उपयोगी जानकारी निरंतर प्रदान करते रहें।

इस ऑयल को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

ऑलिव ऑयल _100 मि.ली
नारियल का तेल – 100 मि.ली.
डायमंड ऑयल – 100 मि.ली.
रोज़मेरी ऑयल – 100 मि.ली.
प्याज का रस
नींबू का रस


सबसे पहले आपको क्या करना है? इन सभी 100–100 ग्राम वाले ऑयल को अलग-अलग पात्र में ले लेना है। फिर इन सभी ऑयल को एक काँच की बोतल में मिलाकर रख लेना है। इस प्रकार आपका लगभग 400 ग्राम ऑयल तैयार हो जाएगा।
फिर आपको क्या करना है? जब भी आप इस ऑयल का उपयोग करें, उसी दिन 50 ग्राम प्याज का रस निकाल लें और एक नींबू का रस भी निकालकर दोनों को अलग-अलग पात्र में रख लें।


बालों का झड़ना, टूटना और गंजापन रोकने के लिए ऑयल को बालों में कैसे लगाएँ – विधि


आप नहाने के बाद शाम को लगभग 6–7 बजे अपने बालों को रीठा-शिकाकाई युक्त शैंपू से धो लें। यह शैंपू हमारे द्वारा बताई गई आयुर्वेदिक विधि से बना हुआ होना चाहिए। बालों को अच्छी तरह धोने के बाद उन्हें पूरी तरह प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
जब बाल अच्छी तरह सूख जाएँ, तब इस ऑयल का उपयोग करना है। उपयोग करने के लिए 400 ग्राम वाली काँच की बोतल में रखे हुए मिश्रित ऑयल में से लगभग 25 ग्राम ऑयल एक पात्र में निकाल लें।
अब इसमें एक बड़ा चम्मच प्याज का रस डाल लें और एक नींबू का रस निचोड़ लें। इसके बाद तीनों को अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण तैयार होने के बाद इसे अपने सिर और बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएँ।
ऑयल लगाते समय हाथों में दस्ताने पहनें और धीरे-धीरे बालों की जड़ों में ऑयल लगाएँ। इसके बाद लगभग 7–8 मिनट तक उँगलियों की सहायता से सिर की त्वचा (स्कैल्प) पर हल्के हाथों से मालिश करें। फिर बालों की लंबाई पर नीचे से ऊपर की ओर ऑयल लगाएँ और पूरे बालों पर अच्छी तरह फैला दें।
इसके बाद बालों में ऑयल लगा रहने दें और रातभर लगा रहने दें।
अगली सुबह जब आप स्नान करें, तब हमारे द्वारा बताई गई आयुर्वेदिक विधि से तैयार किए गए रीठा-शिकाकाई युक्त शैंपू से अपने बालों को अच्छी तरह धो लें।
ऐसा करने से आपके बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रुकने में सहायता मिल सकती है तथा आपके बाल स्वस्थ, मजबूत और घने बनने में मदद मिल सकती है। बेहतर परिणाम के लिए इस ऑयल का उपयोग सप्ताह में दो बार नियमित रूप से करें।

ऑयल को ओरिजिनल रूप में कैसे प्राप्त करें?


आप सोच रहे होंगे कि इसमें कई ऐसे उत्पाद हैं, उन्हें ओरिजिनल रूप में कैसे प्राप्त करें, जैसे कि नारियल का तेल और डायमंड ऑयल। इसके लिए हम आपको विधि बता रहे हैं।


घर पर डायमंड ऑयल ओरिजिनल कैसे बनाएँ?


सबसे पहले आपको क्या करना है? रात में डायमंड को भिगोकर रख देना है। सुबह उस भीगे हुए डायमंड को मिक्सी में अच्छी तरह महीन पीस लेना है। पीसने के बाद उसमें एक या दो गिलास पानी डालकर फिर से ग्राइंड करें, ताकि वह दूध जैसा पतला मिश्रण बन जाए। उसे गाढ़ा नहीं रखना है, बल्कि पतले दूध जैसी अवस्था में तैयार करना है।
इसके बाद इस मिश्रण को फ्रिज में रख दें। लगभग तीन से चार घंटे बाद, जब मिश्रण फ्रिज में रहेगा, तो उसके ऊपर एक पतली झाग या परत जम जाएगी। फ्रिज का तापमान थोड़ा अधिक ठंडा रखें या उसे रेफ्रिजरेटर के उस भाग में रखें जहाँ जल्दी जमता हो।
तीन से चार घंटे बाद ऊपर जमी हुई पतली परत को धीरे-धीरे निकाल लें। नीचे पानी रह जाएगा और ऊपर जमी हुई परत अलग हो जाएगी। उस परत को निकालकर चाँदी (सिल्वर) की कड़ाही में डाल लें।
अब कड़ाही को धीमी आँच पर रखें। धीरे-धीरे गर्म करने पर उसमें से तेल निकलने लगेगा। इसके बाद तेल को छलनी से छानकर अलग कर लें। यही डायमंड का ओरिजिनल ऑयल होगा।


घर पर नारियल का तेल कैसे बनाएँ?


बाज़ार से कच्चा नारियल इस प्रकार खरीदकर लाएँ कि उसमें से लगभग 100 ग्राम तेल निकल सके। यदि अधिक मात्रा में निकलता है तो उसे आगे उपयोग के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
कच्चे नारियल को मिक्सी या ग्राइंडर में पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें, ताकि वह पतले मिश्रण के रूप में तैयार हो जाए। इसके बाद इस मिश्रण को फ्रिज में रख दें।
लगभग दो से चार घंटे बाद उसके ऊपर झाग या मलाई जैसी परत जम जाएगी। उस परत को निकालकर चाँदी (सिल्वर) की कड़ाही में डालें और धीमी-धीमी आँच पर पकाएँ। कुछ समय बाद उसमें से नारियल का तेल निकलने लगेगा। फिर तेल को छानकर अलग कर लें। इस प्रकार आप घर पर नारियल का ओरिजिनल तेल प्राप्त कर सकते हैं।


नोट_


हमने जिन ऑयल के बारे में बताया है, उनका उपयोग यथासंभव ओरिजिनल रूप में ही करें। कोशिश करें कि इन उत्पादों को घर पर स्वयं तैयार करें और बाज़ार से न खरीदें।
यदि आप इन्हें बनाने में असमर्थ हों, तो आप हमसे हमारे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। वही हमारा WhatsApp नंबर और संपर्क नंबर है, जो हमारी Ayur Air वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रोकने में मदद करने वाले आयुर्वेदिक तत्व_

Coconut Oil (नारियल तेल)
नारियल तेल में फैटी एसिड, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण पहुँचाने में मदद करता है। नारियल तेल बालों को नमी प्रदान करता है, रूखे बालों को कम करने और कमजोर बालों को टूटने से बचाने में सहायता करता है। यह बालों को मुलायम बनाने में भी मदद करता है।

Rosemary Oil (रोजमेरी तेल)
रोजमेरी तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बालों की जड़ों तक पोषक तत्वों की आपूर्ति होती रहती है। यह बालों की ग्रोथ में सहायता करता है।

Diamond Oil (डायमंड ऑयल)
इस तेल में मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व बालों को चमक और नमी देने में मदद करते हैं। यह बालों को मुलायम बनाने और रूखेपन को कम करने में सहायता करता है।

Olive Oil (जैतून का तेल)
इस तेल में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड पाए जाते हैं। यह बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और रूखे बालों को मुलायम करने में मदद करता है। यह बालों की चमक बढ़ाने में सहायक होता है।

Onion Juice (प्याज का रस)
प्याज के रस में सल्फर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण देने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह बालों की ग्रोथ में भी सहायता करता है। प्याज के रस में मौजूद सल्फर बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिससे बालों के झड़ने और कमजोरी की समस्या को कम करने में सहायता मिल सकती है। सल्फर बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और बालों की री-ग्रोथ (नई ग्रोथ) को सपोर्ट करने में सहायक होता है। यह बालों के घनापन को बनाए रखने और गंजापन जैसी समस्या को कम करने में मदद करता है।

Neem Juice (नीम का रस)
नीम के रस में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो सिर की त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं। यह खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को कम करने में सहायता करता है, जिससे बालों के लिए स्वस्थ वातावरण बनता है।

इन सभी पोषक तत्वों से मिलकर बालों की देखभाल में सहायता मिलती है। यह बालों का टूटना, झड़ना और कमजोरी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। सल्फर जैसे तत्व बालों को मजबूत बनाने और बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करने में सहायक होते हैं, जिससे बालों का घनापन बनाए रखने में मदद मिलती है।

Leave a Comment