
परिचय
रानियों से प्रेरित होकर हमने इस आयुर्वेदिक बाथिंग सोप को बनाया है। यह आयुर्वेदिक बाथिंग सोप सफेद चंदन पाउडर, तुलसी, गुलाब, केसर, कपूर, मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल से बनाया गया है। इसमें अन्य भी अनेक प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है।
इसमें जो प्राकृतिक तत्व मिलाए गए हैं, वे त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक हैं और हमारी बॉडी के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं। ये हमारी त्वचा को प्राकृतिक निखार प्रदान करने में सहयोग करते हैं।
इस लेख में हमने इस आयुर्वेदिक बाथिंग सोप को आयुर्वेदिक विधि से बनाने की पूरी प्रक्रिया बताई है कि यह साबुन किस प्रकार बनाया जाता है। साथ ही यह भी बताया है कि यह आयुर्वेदिक बाथिंग सोप आपके चेहरे के लिए कितना उपयोगी हो सकता है और आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ एवं सुंदर बनाए रखने में किस प्रकार सहयोग प्रदान कर सकता है।
यदि आप प्रकृति से जुड़े रहेंगे, तो प्रकृति भी आपसे जुड़ी रहेगी। हमने इस साबुन को आयुर्वेदिक विधि के माध्यम से तैयार किया है। हमारा मुख्य उद्देश्य घर-घर तक आयुर्वेद पहुँचाना, लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा रासायनिक उत्पादों पर निर्भरता कम करने के प्रति जागरूक करना है।
इस आयुर्वेदिक बाथिंग सोप में सम्मिलित प्राकृतिक तत्व त्वचा और शरीर की देखभाल में सहायक हो सकते हैं। यह आपकी त्वचा को साफ़, ताज़गीपूर्ण और प्राकृतिक निखार देने में योगदान दे सकते हैं। इसमें हमने अनेक प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया है, जिन्हें आप प्राकृतिक तरीके से अपनी बॉडी की देखभाल के लिए अपना सकते हैं।
रानियों से प्रेरित आयुर्वेदिक बाथिंग सोप क्या है?
यह रानियों से प्रेरित आयुर्वेदिक बाथिंग सोप एक पुरानी आयुर्वेदिक विधि से प्रेरित है, जो हमारे पास रानियों के शासनकाल से चली आ रही है। दादी की दादी, परदादी, नानी-नाना और परिवार के बुजुर्गों के माध्यम से यह विधि हमारे पास चली आ रही है। आज हमने उन्हीं से प्रेरित होकर इस साबुन का निर्माण किया है।
रानियाँ अपनी त्वचा की नियमित देखभाल प्राकृतिक और आयुर्वेदिक विधियों से करती थीं। वे अपनी त्वचा का रखरखाव प्राकृतिक तरीकों से करती थीं। इसी प्रकार की आयुर्वेदिक विधियों से प्रेरित होकर इस साबुन को तैयार किया गया है। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार, वे प्राकृतिक देखभाल को अपनाती थीं, इसलिए उनकी त्वचा स्वस्थ, आकर्षक और निखरी हुई दिखाई देती थी।
यह साबुन आयुर्वेदिक विधियों के माध्यम से बनाया गया है, जो आपके चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने में सहायक हो सकता है। यह आपके चेहरे को प्राकृतिक ग्लो प्रदान करने का प्रयास करेगा। यह आयुर्वेदिक बाथिंग सोप आपको प्रकृति से जोड़ने और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेगा। यह आयुर्वेदिक तत्वों से बनाया गया साबुन है, जो आपकी त्वचा की प्राकृतिक चमक और नमी को बनाए रखने में सहयोग प्रदान कर सकता है तथा आपकी त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो बनाए रखने का प्रयास करेगा इस साबुन में अनेक प्राकृतिक तत्व मिलाए गए हैं, जो आपकी त्वचा की प्राकृतिक देखभाल करने और प्राकृतिक ग्लो बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने का प्रयास करेगा तथा मुहाँसों, दाग-धब्बों और अन्य सामान्य त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाव में सहयोग करने का प्रयास करेगा। साथ ही आपकी त्वचा को स्वच्छ, ताज़गीपूर्ण और प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाए रखने का भी प्रयास करेगा।
यह आयुर्वेदिक बाथिंग सोप आयुर्वेदिक तरीके से बनाया गया साबुन है। इसे प्रकृति में उपलब्ध विभिन्न प्राकृतिक वस्तुओं और प्राकृतिक तत्वों के सहयोग से तैयार किया गया है। प्रकृति में उपलब्ध अनेक उपयोगी सामग्रियों के मिश्रण से इसे तैयार किया गया है। इसमें ऐसे प्राकृतिक तत्व मिलाए गए हैं, जिन्हें प्राकृतिक रूप से इस साबुन में सम्मिलित किया गया है, ताकि त्वचा की नियमित देखभाल में उनका उपयोग किया जा सके।
यह एक आयुर्वेदिक बाथिंग सोप है, जिसे आयुर्वेदिक तरीके से और आयुर्वेदिक विधि के माध्यम से बनाया गया है। हम इसे आपके जीवन को प्राकृतिक जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से निरंतर तैयार कर रहे हैं। अपनी वेबसाइट Ayur Air के माध्यम से हम इस आयुर्वेदिक बाथिंग सोप को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस आयुर्वेदिक बाथिंग सोप में अनेक आयुर्वेदिक तत्व सम्मिलित किए गए हैं, जो आपकी त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो बनाए रखने में सहयोग कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में सहायक हो सकता है, जिससे त्वचा की कोमलता और ताज़गी बनी रह सके।
आपके चेहरे पर रासायनिक (केमिकल) युक्त साबुनों का अधिक उपयोग करने से कभी-कभी त्वचा रूखी या खुरदरी महसूस हो सकती है। यह आयुर्वेदिक बाथिंग सोप आपकी त्वचा की प्राकृतिक देखभाल करने और उसे कोमल बनाए रखने का प्रयास करेगा। इसमें उपयोग किए गए प्राकृतिक तत्व आपकी त्वचा को स्वच्छ, ताज़गीपूर्ण और प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में सहयोग कर सकते हैं।
यह आयुर्वेदिक बाथिंग सोप आपकी त्वचा की प्राकृतिक चमक और प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में सहायक हो सकता है। इसका नियमित उपयोग त्वचा की दैनिक देखभाल का एक प्राकृतिक विकल्प हो सकता है। यदि आपकी त्वचा में किसी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या है, तो यह आयुर्वेदिक बाथिंग सोप त्वचा की नियमित देखभाल में सहायक हो सकता है। इसमें सम्मिलित प्राकृतिक और आयुर्वेदिक तत्व त्वचा को स्वच्छ, ताज़गीपूर्ण और प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में सहयोग कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने, त्वचा की नियमित देखभाल करने और प्राकृतिक निखार बनाए रखने का प्रयास करेगा।
हमारा उद्देश्य आयुर्वेद और प्रकृति के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी उद्देश्य से हमने इस आयुर्वेदिक बाथिंग सोप को तैयार किया है, ताकि लोग प्राकृतिक सामग्रियों से बने उत्पादों का उपयोग कर सकें और अपनी त्वचा की नियमित देखभाल प्राकृतिक तरीके से कर सकें। आयुर्वेदिक बाथिंग सोप में हमने अनेक प्रकार के तेलों का उपयोग किया है, जो प्राकृतिक रूप से प्राप्त होते हैं। हमने अनेक प्रकार के अर्कों का भी उपयोग किया है। इसमें नारियल तेल, जैतून का तेल, गुलाब जल, गुलाब अर्क, नीम का तेल, तुलसी का रस तथा बहुत सारे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया है, जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक माने जाते हैं।
तुलसी हमारी त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करने में सहायक मानी जाती है। यह हमारी त्वचा को शीतलता प्रदान करने में भी सहायक मानी जाती है। त्वचा की नियमित देखभाल तथा झाइयों जैसी सामान्य त्वचा संबंधी समस्याओं की देखभाल में भी इसका उपयोग पारंपरिक रूप से किया जाता रहा है।
आयुर्वेदिक बाथिंग सोप बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
आयुर्वेदिक पाउडर
नीम पाउडर – 15 ग्राम मुलैठी पाउडर – 10 ग्राम सफेद चंदन पाउडर – 10 ग्राम मुल्तानी मिट्टी – 35 ग्राम केसर – 1 ग्राम
अर्क और तेल
गुलाब जल – 5 ग्राम गुलाब अर्क – 5 ग्राम नारियल तेल – 15 ग्राम जैतून तेल – 10 ग्राम टी-ट्री ऑयल – 1 ग्राम कपूर – 0.5 ग्राम लौंग तेल – 0.5 ग्राम
Note _इस प्रक्रिया के माध्यम से आप 100-100 ग्राम के 5 आयुर्वेदिक बाथिंग सोप तैयार कर सकते हैं।
आयुर्वेदिक बाथिंग सोप बनाने की विधि
सबसे पहले आपको गुलाब जल में केसर को भिगोने के लिए 4 घंटे तक रखना है। इसे कांच के बड़े पात्र में ही रखें, जो कम से कम 500 ग्राम क्षमता का होना चाहिए, जिसमें यह सामग्री आसानी से आ सके।
आपको क्या करना है कि सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी लेकर उसे पत्थर से पीसकर अच्छी तरह बारीक पाउडर बना लें। जितनी मात्रा इस सामग्री में बताई गई है, उसी के अनुसार लगभग 35 ग्राम मुल्तानी मिट्टी पाउडर तैयार कर लें।
उसके बाद मुल्तानी मिट्टी पाउडर, नीम पाउडर, मुलैठी पाउडर, सफेद चंदन पाउडर और कपूर पाउडर सभी को अच्छी तरह मिलाकर एक बर्तन में रख लें। यह बर्तन भी कांच का ही होना चाहिए।
अब अलग से तैयार किए गए इस पाउडर मिश्रण में आपको नारियल तेल 15 ग्राम, जैतून तेल 10 ग्राम, टी-ट्री ऑयल 1 ग्राम और लौंग तेल 0.5 ग्राम डालना है। इन सभी को कांच की कटोरी में अच्छी तरह मिलाएं और इसे एक पेस्ट के रूप में तैयार कर लें।
अब आपको एक स्टील का छोटा भगोना लेना है, जिसमें लगभग 2 लीटर पानी आ सके। इतने आकार का भगोना होना चाहिए।
इस भगोने में आपको 355 ग्राम साबुन बेस के छोटे-छोटे टुकड़े करके डालने हैं। इसके बाद इस भगोने को गैस पर तेज आंच पर रखें। जब साबुन बेस गर्म होना शुरू हो जाए तो गैस को मीडियम फ्लेम पर कर दें।
साबुन बेस धीरे-धीरे गर्मी मिलने के बाद पिघलकर पानी के आकार में एक तरल पदार्थ में बदल जाएगा। जब यह पूरी तरह तरल रूप में आ जाए, तब इसमें जो पाउडर और तेल का मिश्रण आपने तैयार किया है, उसे धीरे-धीरे डालें।
मिश्रण डालते समय स्टील के चम्मच की सहायता से धीरे-धीरे चलाते रहें, ताकि इसमें कोई गांठ न बने। मिश्रण को धीरे-धीरे डालें और डालने के तुरंत बाद भगोने को गैस से उतार लें।
भगोने को उतारने के बाद भी चम्मच की सहायता से धीरे-धीरे चलाते रहें, जब तक कि यह थोड़ा गाढ़ा न होने लगे।
जब आपको लगे कि यह गाढ़ा होने वाला है, तब इसमें गुलाब अर्क और केसर वाला गुलाब जल डालें। जो केसर आपने गुलाब जल में 4 घंटे तक भिगोकर रखा था, वही गुलाब जल इसमें डालना है।
इसके बाद इसमें गुलाब अर्क भी डालें और फिर धीरे-धीरे चम्मच की सहायता से पूरे मिश्रण को चलाते रहें। लगातार चलाने से केसर, गुलाब जल और गुलाब अर्क अच्छी तरह मिल जाएंगे।
चम्मच चलाते-चलाते यह एक गाढ़े मिश्रण के रूप में तैयार होने लगेगा। इसे बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होने देना है, क्योंकि इसके बाद इससे साबुन का आकार बनाना होता है।
यदि आप इससे आयुर्वेदिक बाथिंग सोप तैयार करना चाहते हैं, तो आपको बाजार से साबुन बनाने का सांचा लाना पड़ेगा। उस सांचे में इस मिश्रण को धीरे-धीरे डालें और प्रत्येक सांचे को अच्छी तरह भर दें।
इसके बाद इसे लगभग 24 घंटे तक सांचे में ही रहने दें। 24 घंटे के अंदर साबुन बनने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपका आयुर्वेदिक बाथिंग सोप तैयार हो जाएगा।
फिर इसे सांचे से बाहर निकालें और अच्छी धूप वाली जगह पर सुखा दें, जहां अच्छी तरह धूप आती हो।
इस प्रकार आपका आयुर्वेदिक बाथिंग सोप बनकर तैयार हो जाएगा।
यह आयुर्वेदिक बाथिंग सोप रानियों से प्रेरित होकर बनाया गया एक प्राकृतिक हर्बल साबुन है।
आयुर्वेदिक बाथिंग सोप में उपयोग किए गए प्राकृतिक तत्वों के लाभ
व्हाइट चंदन पाउडर
व्हाइट चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक और आराम देने में सहायक होता है। उसके साथ-साथ अतिरिक्त तेल को संतुलित करने में मदद करता है। त्वचा को साफ, ताज़गी भरा महसूस कराने में हेल्प करता है। चेहरे की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में सहायक है। त्वचा को स्मूद बनाने में सहायक होता है।
तुलसी रस
प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। यह मुंहासे पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को कम करने में सहायक है। त्वचा को साफ करने में भी सहायक होता है। यह त्वचा को क्लियर करने में अपनी भूमिका अदा करता है। त्वचा को ताज़गी प्रदान करने में भी सहायक होता है।
Coconut Oil
त्वचा को अंदर से गहराई में जाकर नमी देता है। त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में सहायक है। साबुन को अधिक मॉइस्चराइजिंग बनाता है।
गुलाब अर्क व जल
त्वचा को ताज़गी व ठंडक देने में सहायक होता है। यह त्वचा को ताज़गी प्रदान करता है। इसमें एक अद्भुत और अच्छी महक आती है। इसके उपयोग से त्वचा रिफ्रेश-सी होने लगती है। साथ-साथ यह त्वचा के pH को संतुलित करने में भी सहायक हो सकता है। गुलाब जल का उपयोग करने से आप प्राकृतिक रूप से चेहरे पर ग्लो और निखार लाने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कपूर पाउडर
त्वचा पर ठंडक का एहसास कराता है। तैलीय त्वचा में ताज़गी महसूस होती है। इसके उपयोग से खुजली और हल्की असुविधा में राहत देने में भी सहायक है। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल है।
मुल्तानी मिट्टी
त्वचा से तेल और गंदगी को हटाने में सहायक होती है। रोमछिद्रों को साफ करने में यह बहुत ही सहायक होती है। तैलीय और मुंहासे-प्रवण त्वचा के लिए उपयोगी मानी जाती है।
नीम पाउडर
एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल होता है, जो त्वचा को स्वच्छ रखने में सहायक होता है। त्वचा पर किसी प्रकार के कील-मुंहासे अगर होते हैं, तो उनसे बचाने में सहायक होता है और उन्हें सही करने में सहायता करने का प्रयास करता है।
केसर (Saffron)
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। केसर त्वचा को अपने जैसा पीला, प्राकृतिक निखार और सुनहरा निखार देने में सहायता प्रदान करता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा चमक और दमक सकती है।
Tea Tree Oil
यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। त्वचा को साफ रखने में सहायक होता है। मुंहासे वाली त्वचा की देखभाल में भी सहायक होता है।
जैतून ऑयल
विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। त्वचा को पोषण प्रदान करने में सहायक होता है। त्वचा को मुलायम और लचीला बनाने में मदद करता है।
आयुर्वेदिक बाथिंग सोप का उपयोग कैसे करें
आप इसका उपयोग अपनी पूरी बॉडी पर कहीं भी कर सकते हो। यह पूरे शरीर की त्वचा के लिए उपयोगी है। इसे आप हाथ, पैर, गर्दन, पीठ, चेहरा और शरीर के अन्य भागों पर भी उपयोग कर सकते हो। इसे सिर में भी लगा सकते हो, इससे कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यह आयुर्वेदिक बाथिंग सोप है। फिर भी इसे विशेष रूप से त्वचा की देखभाल के लिए बनाया गया है, इसलिए इसका मुख्य उपयोग स्किन पर ही करें।
यह कम झाग वाला आयुर्वेदिक बाथिंग सोप है। इसमें झाग आता है, लेकिन सामान्य केमिकल वाले साबुन की तुलना में कम झाग बनता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक चीजों का उपयोग किया गया है। इसमें किसी प्रकार के तेज केमिकल फोम बनाने वाले तत्वों का उपयोग नहीं किया गया है।
इसका उपयोग आप बिल्कुल उसी प्रकार करें, जैसे आप अपने दैनिक जीवन में सामान्य साबुन का उपयोग करते हैं। पहले शरीर को पानी से गीला करें, फिर आयुर्वेदिक बाथिंग सोप को त्वचा पर हल्के हाथों से लगाकर झाग बनाएं और 1–2 मिनट तक त्वचा पर रहने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। नियमित उपयोग करने से त्वचा साफ, ताज़गीभरी और प्राकृतिक रूप से स्वस्थ महसूस होने लगती है।
संग्रहण अवधि: उचित तरीके से रखने पर इस आयुर्वेदिक बाथिंग सोप की शेल्फ लाइफ लगभग 6 माह तक हो सकती है।