
परिचय
केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम एक प्राकृतिक फेस क्रीम है, जिसे गुलाब जल, केसर, एलोवेरा जेल, बादाम ऑयल और विटामिन ई युक्त प्राकृतिक तत्वों से मिलाकर बनाया जाता है। आयुर्वेद में इन तत्वों का उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा। ये प्राकृतिक तत्व त्वचा की देखभाल के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। यदि आप अपने चेहरे की नियमित रूप से प्राकृतिक तरीके से देखभाल करना चाहते हो, तो यह क्रीम आपकी त्वचा को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है। यह क्रीम आपकी दैनिक स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बन सकती है। इस लेख में आप जानेंगे कि केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम कैसे बनाई जाती है, इसमें कौन-कौन से प्राकृतिक तत्व हैं, इसे लगाने का सही तरीका क्या है और त्वचा की देखभाल में यह किस प्रकार सहायक हो सकती है।
केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम क्या है?
केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम एक प्राकृतिक रूप से तैयार की जाने वाली फेस क्रीम है। इसे केसर, गुलाब जल, एलोवेरा जेल, बादाम ऑयल और विटामिन ई के प्रयोग से तैयार किया गया है। यह फेस क्रीम आपके चेहरे को केसर जैसा सुनहरा, चमकता और दमकता बनाने में सहायता प्रदान करेगी। यह केसर वाली फेस क्रीम आपके चेहरे को सुनहरा-पीला प्राकृतिक निखार देने में सहायक होगी। यह आपके चेहरे को प्राकृतिक रंगत प्रदान करेगी। केसर आपके चेहरे को सुनहरापन और पीलापन देने में सहायक माना जाता है।
यह क्रीम त्वचा की नियमित देखभाल के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को पोषण देंगे, नमी प्रदान करेंगे और प्राकृतिक निखार बनाए रखने में सहायता प्रदान करेंगे। यदि आप अपनी त्वचा की देखभाल प्राकृतिक तरीके से करना चाहते हैं, तो आप इस केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम का उपयोग करें और इसे अपनी दैनिक स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएँ।
केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम बनाने की सामग्री
केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी—
100 ग्राम एलोवेरा जेल
50 मि.ली. शुद्ध गुलाब जल
15 मि.ली. बादाम ऑयल (Almond Oil)
4 विटामिन ई कैप्सूल
आवश्यकतानुसार जैंथन गम
1 छोटी चम्मच केसर (Saffron)
इन सभी प्राकृतिक सामग्रियों की सहायता से आप केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम तैयार कर सकते हैं।
केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम में प्राकृतिक तत्व और उनके लाभ
लाभ केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम से आप अपने चेहरे को सुनहरा-पीला प्राकृतिक निखार देने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आपका चेहरा दमकता और खिला-खिला दिखाई देने में सहायता मिल सकती है। यह त्वचा के प्राकृतिक निखार को बढ़ाने में सहायक हो सकती है। यह त्वचा की प्राकृतिक रंगत को निखारने में सहायता प्रदान कर सकती है। फेस को मुलायम बनाए रखने में भी सहायक हो सकती है। यह केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम गुलाब जल, बादाम ऑयल, विटामिन ई और केसर युक्त सामग्री से बनाई गई है। यह फेस क्रीम आपके चेहरे की प्राकृतिक खूबसूरती को निखारने में सहायता प्रदान कर सकती है। यह त्वचा को स्वस्थ, ताज़गीभरा और आकर्षक बनाए रखने में सहायक हो सकती है। आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से निखरा हुआ दिखाई देने में सहायता मिल सकती है। इसके नियमित उपयोग से आपको ताज़गी का अनुभव हो सकता है। यह केसर वाली फेस क्रीम आपके चेहरे को केसर जैसा दमकता, चमकता और सुनहरा-पीला प्राकृतिक निखार देने में सहायता प्रदान कर सकती है।
इसमें हमने आयुर्वेदिक विधि से आपको इसे बनाने का तरीका बताया है, जो आपके चेहरे की देखभाल आयुर्वेदिक तरीके से करने में सहायक हो सकती है। यह क्रीम आपके चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों की देखभाल करने में सहायक हो सकती है और चेहरे की त्वचा को धीरे-धीरे साफ करने में सहायता कर सकती है। आपके चेहरे पर जो धूल, गंदगी या अन्य अशुद्धियाँ जमा हो जाती हैं, उन्हें साफ करके त्वचा को चमकदार और स्वच्छ बनाए रखने में सहायता कर सकती है।
इस क्रीम में सभी सामग्री प्रकृति से जुड़ी हुई प्राकृतिक चीज़ों का प्रयोग किया गया है। गुलाब जल प्राकृतिक लिया गया है और बादाम ऑयल भी प्राकृतिक उपयोग किया गया है, जो आपके चेहरे पर मुलायमपन और प्राकृतिक निखार बनाए रखने में सहायक हो सकता है। इसमें विटामिन ई कैप्सूल डाले गए हैं, जो आपके चेहरे को आकर्षक और चमकदार बनाए रखने में सहायता कर सकते हैं। एलोवेरा जेल का प्रयोग किया गया है, जो आपके चेहरे की त्वचा को साफ करने और प्राकृतिक निखार देने में सहायता प्रदान कर सकता है। यानी यह केसर वाली फेस क्रीम आपके चेहरे को दमकता, चमकता और सुनहरा-पीला प्राकृतिक निखार देने में सहायता कर सकती है।
यह केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम महिलाओं, पुरुषों तथा किशोर लड़के-लड़कियों द्वारा उपयोग की जा सकती है। हालांकि, प्रत्येक व्यक्ति की त्वचा का प्रकार और उसकी स्थिति अलग-अलग होती है, इसलिए इसके परिणाम भी अलग-अलग व्यक्तियों की त्वचा के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।
इस क्रीम में जो प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया गया है, वे तत्व चेहरे की नियमित देखभाल के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं और त्वचा की देखभाल में सहायक हो सकते हैं।
केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम से आप अपने चेहरे को सुनहरा-पीला प्राकृतिक निखार बनाए रखने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आपका चेहरा दमकता और खिला-खिला दिखाई देने में सहायता मिल सकती है। यह त्वचा के प्राकृतिक निखार को बढ़ाने में सहायक हो सकती है। यह त्वचा की रंगत को निखारने में सहायता प्रदान कर सकती है। यह केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम गुलाब जल, बादाम ऑयल, विटामिन ई और केसर युक्त सामग्री से बनाई गई है। यह फेस क्रीम आपके चेहरे को खूबसूरत और आकर्षक बनाए रखने में सहायक हो सकती है। यह केसर वाली फेस क्रीम आपके चेहरे को केसर जैसा दमकता, चमकता और सुनहरा-पीला प्राकृतिक निखार देने में सहायता प्रदान कर सकती है।
इसमें हमने आयुर्वेदिक विधि से आपको इसे बनाने का तरीका बताया है, जो आपके चेहरे की देखभाल आयुर्वेदिक तरीके से करने में सहायक हो सकती है। यह क्रीम आपके चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों की देखभाल करने तथा उन्हें धीरे-धीरे कम करने में सहायक हो सकती है।
इस क्रीम में जो प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया गया है, वे तत्व चेहरे के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। ये आपकी स्किन की देखभाल करने में बहुत ही महत्वपूर्ण और बहुत ही लाभप्रद होते हैं।
इस क्रीम में प्राकृतिक तत्वों के गुण
केसर के गुण
आयुर्वेद में केसर का उपयोग त्वचा की देखभाल के लिए लंबे समय से किया जा रहा है। इसे प्राकृतिक निखार देने वाले प्रमुख तत्वों में माना जाता है। केसर में क्रोसिन (Crocin) जैसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को पर्यावरण के प्रभावों से बचाने में योगदान देते हैं।
केसर चेहरे को चमकदार बनाने में सहायक माना जाता है। यह त्वचा को प्राकृतिक निखार देने में सहायता प्रदान करता है। यदि आप केसर को चेहरे पर लगाते हैं, तो यह आपके चेहरे को केसर जैसा सुनहरा-पीला, दमकता और चमकता बनाने में सहायता प्रदान कर सकता है। यह त्वचा में रक्त संचार (Blood Circulation) को बेहतर बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है, जिससे त्वचा अधिक दमकती और आकर्षक दिखाई दे सकती है। केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम में कई प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया गया है। प्रत्येक प्राकृतिक तत्व के अपने अलग-अलग गुण, महत्व और लाभ हैं। सभी तत्व मिलकर त्वचा की प्राकृतिक देखभाल करने में सहायक होते हैं। यही कारण है कि इस आयुर्वेदिक फेस क्रीम में प्रत्येक प्राकृतिक तत्व का अपना अलग-अलग योगदान है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E तथा कई अन्य प्राकृतिक तत्व और पॉलीसैकराइड्स पाए जाते हैं। यह त्वचा को ठंडक पहुँचाने और उसे मुलायम बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है। इसलिए एलोवेरा जेल का उपयोग कई आयुर्वेदिक और हर्बल स्किन केयर उत्पादों में किया जाता है।
गुलाब जल
हमने आयुर्वेदिक विधि से गुलाब जल को प्राकृतिक तरीके से तैयार किया है। गुलाब जल का उपयोग प्राकृतिक स्किन टोनर के रूप में लंबे समय से किया जाता रहा है। यह त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह त्वचा की हल्की सफाई करने में सहायक होता है और त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसकी प्राकृतिक सुगंध मन को मोह लेती है। इसकी हल्की-हल्की खुशबू बहुत अच्छी लगती है और त्वचा को ताज़गी प्रदान करती है। यानी गुलाब जल त्वचा को सुंदर बनाने का कार्य करता है।
बादाम ऑयल
बादाम ऑयल में विटामिन E तथा अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। यह त्वचा को पोषण देने, उसे मुलायम रखने और रूखेपन को कम करने में सहायक होता है। बादाम ऑयल का उपयोग त्वचा की प्राकृतिक कोमलता बनाए रखने के लिए किया जाता है। यह ऑयल चेहरे को प्राकृतिक निखार देने में भी सहायक माना जाता है। यानी यह चेहरे को सुनहरा और आकर्षक दिखाने में सहायता प्रदान करता है तथा त्वचा को दमकता और चमकदार बनाए रखने में सहायक होता है।
विटामिन ई कैप्सूल
विटामिन ई एक प्रसिद्ध एंटीऑक्सीडेंट है। इसका उपयोग त्वचा की देखभाल में किया जाता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक होता है और बाहरी वातावरण से होने वाले प्रभावों से बचाने में मदद करता है। कई स्किन केयर उत्पादों में इसका उपयोग किया जाता है। यह त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो लाने का कार्य करता है। विटामिन ई से त्वचा अधिक चमकदार और स्वस्थ दिखाई देने में सहायता मिल सकती है।
केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम बनाने की विधि
सबसे पहले आपको एक साफ़ काँच की कटोरी लेनी है। अब उसमें गुलाब जल डालें और उसमें 1 छोटी चम्मच केसर मिला दें। इसके बाद कटोरी को ढककर लगभग 4 घंटे के लिए रख दें, ताकि केसर अपना अच्छा सुनहरा रंग और गुण गुलाब जल में छोड़ दे। जब गुलाब जल का रंग हल्का सुनहरा-पीला हो जाए, तब अगले चरण की ओर बढ़ें।
अब इस केसर और गुलाब जल के मिश्रण में जैंथन गम (Xanthan Gum) डालना है। जैंथन गम का कार्य मिश्रण को गाढ़ा करना होता है। इसे प्लास्टिक की चम्मच से धीरे-धीरे मिलाएँ, ताकि इसमें कोई गाँठ न पड़े। जब यह अच्छी तरह मिल जाए, तब इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इस दौरान मिश्रण गाढ़ा होकर जेल जैसा रूप लेने लगेगा।
इसके बाद इस मिश्रण में 100 ग्राम एलोवेरा जेल, 15 मि.ली. बादाम ऑयल और 4 विटामिन ई कैप्सूल का तेल डाल दें। अब प्लास्टिक की चम्मच की सहायता से सभी सामग्री को धीरे-धीरे अच्छी तरह मिलाएँ। तब तक मिलाते रहें, जब तक यह एक समान, मुलायम और क्रीमी रूप न ले ले।
अब आपकी केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम तैयार है। यह क्रीम त्वचा को नमी प्रदान करने, उसे मुलायम बनाए रखने और प्राकृतिक निखार बनाए रखने में सहायक हो सकती है। नियमित स्किन केयर रूटीन के साथ इसका उपयोग करने से त्वचा स्वस्थ, ताज़गीभरी और आकर्षक दिखाई देने में मदद मिल सकती है। दाग-धब्बों और झाइयों की देखभाल के लिए भी इसे अपनी दैनिक स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।
सावधानियाँ
हमेशा काँच की कटोरी का ही प्रयोग करें।
मिश्रण को मिलाने के लिए प्लास्टिक की चम्मच का ही उपयोग करें।
यदि आप प्राकृतिक (फ्रेश) एलोवेरा जेल का उपयोग कर रहे हैं, तभी जैंथन गम मिलाएँ।
यदि आप किसी आयुर्वेदिक कंपनी का पहले से तैयार एलोवेरा जेल उपयोग कर रहे हैं, तो उसमें जैंथन गम न मिलाएँ, क्योंकि ऐसे जेल में पहले से गाढ़ापन देने वाले तत्व मौजूद हो सकते हैं।
नोट
जैंथन गम (Xanthan Gum) का उपयोग मिश्रण को गाढ़ा करने के लिए किया जाता है। यह विभिन्न खाद्य पदार्थों और कॉस्मेटिक उत्पादों में गाढ़ापन (Thickener) और स्थिरता (Stabilizer) बनाए रखने के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इसका कार्य केवल तरल मिश्रण को गाढ़ा और एकसमान बनाना होता है।
केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम लगाने की विधि
जब भी आप इस केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम को अपने चेहरे पर लगाएँ, तब सबसे पहले अपने चेहरे को आयुर्वेदिक साबुन से अच्छी तरह धो लें। चेहरा धोने के बाद उसे अच्छी तरह सूखने दें। जब चेहरा पूरी तरह सूख जाए, तब इस केसर वाली आयुर्वेदिक फेस क्रीम को पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से समान रूप से लगाएँ।
फेस क्रीम लगाने के बाद अपने चेहरे पर किसी भी प्रकार के रासायनिक (केमिकल) उत्पाद का उपयोग न करें। त्वचा की देखभाल के लिए यथासंभव आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उत्पादों का ही उपयोग करें।
यदि आप घर पर आयुर्वेदिक साबुन बनाना सीखना चाहते हैं, तो Ayur Air पर प्रकाशित हमारा आयुर्वेदिक साबुन बनाने का लेख भी पढ़ सकते हैं। वहाँ आपको इसकी पूरी विधि विस्तार से मिल जाएगी।
हमसे संपर्क करें
यदि आपको इस लेख की किसी भी बात को समझने में कोई कठिनाई हो या आपके मन में कोई प्रश्न हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। नीचे दिए गए व्हाट्सएप नंबर या संपर्क नंबर पर हमें संदेश भेजें। हम आपकी सहायता करने का पूरा प्रयास करेंगे।
यदि आप हमारे किसी भी आयुर्वेदिक उत्पाद के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या घर बैठे उत्पाद मंगवाना चाहते हैं, तो आप Ayur Air की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।
यदि आप हमारे द्वारा बताए गए किसी भी आयुर्वेदिक उत्पाद को स्वयं घर पर बनाना चाहते हैं, लेकिन आवश्यक सामग्री उपलब्ध न होने के कारण उसे बनाने में असमर्थ हैं, तो आप वह सामग्री या तैयार उत्पाद भी हमसे प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी, ऑर्डर या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए Ayur Air वेबसाइट पर जाकर हमसे संपर्क करें। हम आपकी सहायता करने का पूरा प्रयास करेंगे।