नीम, तुलसी, गुलाब और एलोवेरा युक्त आयुर्वेदिक फेस वॉश | साफ, ताज़गीभरी और स्वस्थ दिखने वाली त्वचा के लिए हर्बल देखभाल

File 00000000c8e081fba952fa431a6161b5

नीम, तुलसी, गुलाब और एलोवेरा अर्क युक्त आयुर्वेदिक फेस वॉश प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से तैयार किया गया है। यह आपकी त्वचा की दैनिक सफाई करने, चेहरे को साफ़ रखने का प्रयास करने और त्वचा की देखभाल में मदद करने के लिए बनाया गया है। इसे बनाने में उपयोग की गई सभी सामग्री प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक है। इसलिए इस लेख में इसकी आवश्यक सामग्री, बनाने की विधि, उपयोग करने का सही तरीका और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

नीम, तुलसी, गुलाब और एलोवेरा युक्त आयुर्वेदिक फेस वॉश क्या है?

नीम, तुलसी, गुलाब और एलोवेरा युक्त आयुर्वेदिक फेस वॉश अर्कों से तैयार किया गया है। यह आपकी स्किन को सॉफ्ट रखने, त्वचा को प्राकृतिक निखार प्रदान करने और त्वचा को कोमल बनाए रखने का प्रयास करेगा। यह आपको प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने का अवसर देगा। इसका उपयोग त्वचा की दैनिक सफाई, चेहरे की सफाई, अतिरिक्त तेल तथा अशुद्धियों को साफ करने में किया जाएगा, जिससे आपका चेहरा बिना कठोर केमिकल के देखभाल प्राप्त कर सके। यह आयुर्वेदिक हर्बल फेस वॉश प्राकृतिक जड़ी-बूटियों पर आधारित है और प्राकृतिक तरीके से स्किन केयर करने का विकल्प प्रदान करता है। नियमित उपयोग के साथ यह आपकी त्वचा को साफ, मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

इस फेस वॉश के प्रमुख घटक

नीम अर्क के गुण:

नीम अर्क में प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इनमें नीम के अन्य प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की साफ-सफाई बनाए रखने में सहायक होते हैं।

नीम अर्क का प्रयोग त्वचा से अतिरिक्त तेल और अशुद्धियों को हटाने में किया जाता है। यह त्वचा को साफ और स्वच्छ बनाए रखने में मदद करता है। त्वचा पर जमा गंदगी और बैक्टीरिया से बचाव के लिए इस आयुर्वेदिक हर्बल फेस वॉश में नीम अर्क का प्रयोग किया गया है।

नीम अर्क चेहरे पर पिंपल्स, झाइयों और त्वचा संबंधी समस्याओं की देखभाल में सहायक हो सकता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ रखने और त्वचा की देखभाल में मदद करते हैं।

गुलाब अर्क के गुण:

गुलाब अर्क में प्राकृतिक सुगंध पाई जाती है, जो मन को प्रसन्न कर देती है और अपनी मनमोहक खुशबू से आकर्षित करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।

गुलाब अर्क त्वचा को हाइड्रेट रखने में सहायक होता है। यह त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखने में मदद करता है। यह त्वचा को ताजगी प्रदान करता है और सुंदर त्वचा की देखभाल के लिए उपयोगी माना जाता है।

गुलाब अर्क का उपयोग सूखी और थकी हुई त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है। यह चेहरे पर प्राकृतिक निखार और ताजगी का एहसास देने में सहायक होता है। इसकी प्राकृतिक खुशबू चेहरे और मन को ताजगी प्रदान करती है।

एलोवेरा जेल के गुण:

एलोवेरा जेल में लगभग 98% तक पानी के साथ कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन A, C और E, खनिज तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं।

एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करने और आराम देने में सहायक होता है। यह रूखी और ड्राई त्वचा की देखभाल में मदद करता है।

एलोवेरा चेहरे की त्वचा को मुलायम बनाए रखने में सहायक होता है और त्वचा पर दिखाई देने वाले दाग-धब्बों की देखभाल में उपयोग किया जाता है।

तुलसी अर्क के गुण:

तुलसी अर्क में प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को स्वस्थ रखने और त्वचा की देखभाल के लिए आयुर्वेदिक उत्पादों में उपयोग किया जाता है।

तुलसी त्वचा को ठंडक और ताजगी प्रदान करने में सहायक होती है। यह चेहरे की त्वचा की सामान्य समस्याओं की देखभाल में उपयोग की जाती है।

इस आयुर्वेदिक फेस वॉश में तुलसी अर्क का प्रयोग एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक घटक के रूप में किया गया है। यह चेहरे को साफ रखने, ताजगी प्रदान करने और त्वचा की देखभाल में सहायता करता है।

आयुर्वेदिक फेस वॉश बनाने की विधि _

सबसे पहले आपको गुलाब अर्क में जैंथम गम (Xanthan Gum) डालना है। जैंथम गम को धीरे-धीरे डालें, ताकि इसमें गुठलियां न बनें। इसे धीरे-धीरे हिलाते हुए गुलाब अर्क में अच्छी तरह घोल लें। घोलने के बाद इसे लगभग 20 मिनट के लिए रख दें। कुछ समय बाद यह फूलकर एक जेली जैसा गाढ़ा पदार्थ बन जाएगा।

फिर आपको क्या करना है — बाकी बचे हुए तुलसी अर्क और नीम अर्क को एक साफ कांच की कटोरी में मिला लेना है। दोनों अर्क को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें एलोवेरा जेल को धीरे-धीरे चम्मच की सहायता से डालते हुए मिलाना है।

इसके बाद इस मिश्रण में रीठा अर्क डालें और धीरे-धीरे मिलाते रहें। जब सभी सामग्री अच्छी तरह आपस में मिल जाएं, तब इस तैयार मिश्रण को उस गुलाब अर्क और जैंथम गम से बने जेली पदार्थ में धीरे-धीरे डालें।

अब इसे चम्मच की सहायता से लगातार धीरे-धीरे मिलाते रहें, जब तक कि सभी सामग्री अच्छी तरह मिश्रित होकर एक समान गाढ़े जेल जैसा रूप न ले ले। जब इसकी बनावट फेस वॉश जैसी गाढ़ी और चिकनी हो जाए, तब आपका आयुर्वेदिक हर्बल फेस वॉश तैयार हो जाएगा।

जैंथम गम का कार्य इस फेस वॉश को गाढ़ापन देना है। यह पतले अर्क पदार्थों को गाढ़ा करके जेल जैसी बनावट प्रदान करता है।

इसके बाद फेस वॉश का pH स्तर 5 से 5.5 के बीच बनाए रखने के लिए इसमें थोड़ी मात्रा में सिट्रिक एसिड मिलाया जाता है। सिट्रिक एसिड की मात्रा pH जांच के अनुसार ही रखनी चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में डालने से pH बहुत कम हो सकता है।

pH स्तर को जांचने के लिए pH मीटर या pH टेस्ट उपकरण का उपयोग किया जाता है। उपकरण की सहायता से pH स्तर को जांचकर इसे त्वचा के अनुकूल 5 से 5.5 के बीच रखा जाता है।

इसके बाद इसमें उपयुक्त प्रिजर्वेटिव (Preservative) मिलाया जाता है, जिससे उत्पाद को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में सहायता मिलती है। प्रिजर्वेटिव की मात्रा हमेशा निर्माता के निर्देशों के अनुसार ही रखनी चाहिए।

इस प्रकार सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आपका आयुर्वेदिक हर्बल फेस वॉश तैयार हो जाता है।

Note _

जैंथम गम का कार्य अर्क से बने हुए इस तरल पदार्थ को गाढ़ा बनाना होता है। सिट्रिक एसिड का कार्य pH लेवल को कम करना होता है। यह कोई ऐसा हानिकारक केमिकल नहीं है, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाए। इसका उपयोग केवल उत्पाद को उचित pH पर लाने और जैंथम गम का उपयोग उत्पाद को गाढ़ा बनाने के लिए किया जाता है।

यदि आप इस फेस वॉश को लगभग एक वर्ष तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इसमें Geogard का उपयोग करना पड़ेगा। Geogard की सहायता से यह उत्पाद लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। लगभग एक वर्ष तक इस उत्पाद को सुरक्षित स्टोर किया जा सकता है।

नीम का रस, तुलसी का रस तथा अन्य प्राकृतिक अर्कों से बने इस फेस वॉश में Geogard ECT का उपयोग करना आवश्यक होता है, जिससे आपका उत्पाद सुरक्षित रहे और जल्दी खराब न हो। इससे फेस वॉश में फफूंद, फंगस तथा अन्य सूक्ष्मजीव पनपने की संभावना काफी कम हो जाती है। यह प्रिजर्वेटिव त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है, इसलिए इसका उपयोग उचित मात्रा में किया जाता है।

हम इस प्रकार सभी सामग्रियों का संतुलन बनाकर उत्पाद तैयार करते हैं। हमारे पास ऐसी मशीनें और उपकरण हैं, जिनकी सहायता से हम pH की जांच करते हैं और यह निर्धारित करते हैं कि किस प्रकार तथा कितनी मात्रा में प्रिजर्वेटिव मिलाना है। मशीनों की सहायता से हमें सही जानकारी प्राप्त होती है। इस प्रकार के उत्पाद बनाने के लिए हमारी टीम निरंतर प्रयास कर रही है और नए-नए रिसर्च पर चर्चा कर रही है। किसी भी सामग्री की मात्रा कितनी रखनी है, इसकी भी सही जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इसलिए यह जानना भी जरूरी है कि उत्पाद का pH लेवल कितना है और उसे किस pH लेवल तक लाना है। सिट्रिक एसिड मिलाकर pH लेवल को 5 से 5.5 तक लाया जाता है। इन सभी बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है।

अगर आपके पास समय है और आप इन सभी वस्तुओं को एक साथ मिलाकर स्वयं उत्पाद बनाने में सक्षम हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है, तो हम आपको उत्पाद बनाने में पूरी सहायता करेंगे।

यदि आप स्वयं बनाने में असमर्थ हैं या आपके पास समय नहीं है, तो आप यह उत्पाद हमसे खरीद सकते हैं। आप हमसे ऑनलाइन या WhatsApp पर संपर्क कर सकते हैं।

यदि आप इस आयुर्वेदिक हर्बल फेस वॉश को खरीदना चाहते हैं, तो दिए गए नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते हैं। आपका ऑर्डर ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा और यह आयुर्वेदिक हर्बल फेस वॉश आपको सुरक्षित रूप से घर बैठे उपलब्ध करा दिया जाएगा।

घर बैठे आयुर्वेदिक उत्पाद प्राप्त करें और अपने जीवन को आयुर्वेदिक बनाएं।

नीम, तुलसी, गुलाब और एलोवेरा युक्त आयुर्वेदिक फेस वॉश के फायदे _

इस आयुर्वेदिक फेस वॉश का उपयोग करने पर आप प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग कर रहे होते हैं। आप प्रकृति के साथ जुड़कर अपने जीवन में प्राकृतिक चीजों को अपना रहे होते हैं। आप अपनी त्वचा पर अनावश्यक कठोर पदार्थों का प्रयोग नहीं कर रहे होते हैं। यदि आप आयुर्वेदिक, प्राकृतिक और नेचुरल फेस वॉश का उपयोग करते हैं, तो आपके चेहरे पर हमेशा प्राकृतिक ताजगी और हल्की प्राकृतिक सुगंध बनी रह सकती है।

इस फेस वॉश का नियमित उपयोग करने पर आपका चेहरा ताजगीभरा महसूस हो सकता है। आपकी त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने में यह सहायक हो सकता है। समय के साथ आपकी त्वचा अधिक स्वस्थ, मुलायम और आकर्षक दिखाई देने का प्रयास करेगी। झुर्रियों, झाइयों, दाग-धब्बों तथा बेजान त्वचा की देखभाल में यह सहायक हो सकता है। आपकी त्वचा में प्राकृतिक ग्लो बना रहे और आप दिन-प्रतिदिन तरोताज़ा महसूस करें, यही इसका उद्देश्य है।

इस आयुर्वेदिक फेस वॉश का उपयोग करने पर आपके चेहरे का प्राकृतिक निखार बना रहने का प्रयास करेगा। आपकी त्वचा की प्राकृतिक चमक बनी रहे और उसका नेचुरल ग्लो दिखाई देता रहे, इसके लिए इसमें प्राकृतिक अर्कों का उपयोग किया गया है। जब आप इसका नियमित उपयोग करेंगे, तो आपकी त्वचा कोमल और साफ महसूस हो सकती है।

इस आयुर्वेदिक फेस वॉश में प्राकृतिक रीठा अर्क का उपयोग किया गया है। रीठा एक प्राकृतिक और आयुर्वेदिक क्लेंजर माना जाता है। यह आपके चेहरे पर जमी धूल, मिट्टी, अतिरिक्त तेल और गंदगी को साफ करने में सहायता करता है। रीठा आपकी त्वचा की प्राकृतिक चमक और ग्लो को बनाए रखने का प्रयास करता है। इस फेस वॉश में SLS जैसे कठोर क्लेंज़िंग एजेंट का उपयोग नहीं किया गया है। हमारा प्रयास है कि आपकी त्वचा की सफाई प्राकृतिक तरीके से हो और आपकी त्वचा पर अनावश्यक कठोर रसायनों का प्रभाव कम पड़े। रीठा प्राकृतिक और आयुर्वेदिक घटक है, इसलिए इसे इस फेस वॉश का एक महत्वपूर्ण भाग बनाया गया है।

बाजार में ऐसे भी कई फेस वॉश और साबुन उपलब्ध हैं, जिनका pH स्तर त्वचा के अनुकूल नहीं होता। ऐसे उत्पाद कुछ लोगों की त्वचा पर रूखापन या खिंचाव महसूस करा सकते हैं। इस आयुर्वेदिक फेस वॉश का pH त्वचा के अनुकूल रखने का प्रयास किया जाता है, जिससे आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी और चमक बनी रहे। आपकी त्वचा स्वस्थ दिखाई दे और आपको ऐसी समस्याओं का सामना कम करना पड़े, यही हमारा प्रयास है।

यदि आप अपनी त्वचा की नियमित देखभाल करते हैं, तो आपकी त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और आकर्षक दिखाई देने में सहायता मिल सकती है। आपकी त्वचा समय से पहले बेजान या उम्रदराज़ न दिखाई दे, इसके लिए प्राकृतिक देखभाल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आपका चेहरा अधिक युवा, ताज़गीभरा और प्राकृतिक निखार वाला दिखाई देने का प्रयास करेगा।

यदि आप बार-बार केमिकल युक्त उत्पादों का उपयोग करके परेशान हो गए हैं और आपकी त्वचा बेजान, रूखी या थकी हुई महसूस होने लगी है, तो यह आयुर्वेदिक फेस वॉश आपके लिए एक प्राकृतिक विकल्प हो सकता है। यह आपकी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो, ताजगी और आकर्षक निखार देने का प्रयास करेगा। जब लोग आपके चेहरे को देखेंगे, तो उन्हें आपकी त्वचा पर अलग ही प्राकृतिक चमक और ताजगी महसूस हो सकती है। आप दिन-प्रतिदिन अपने चेहरे पर ताजगी का अनुभव कर सकते हैं।

यह आयुर्वेदिक फेस वॉश आपके चेहरे को प्राकृतिक निखार देने का प्रयास करेगा। यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे, मुंहासों के निशान या त्वचा की असमान बनावट जैसी समस्याएं हैं, तो उनकी देखभाल में यह सहायक हो सकता है। नियमित उपयोग और उचित स्किन केयर के साथ यह आपकी त्वचा को स्वस्थ, साफ और सुंदर बनाए रखने का प्रयास करेगा।

सावधानियां _

इस आयुर्वेदिक फेस वॉश को बनाते समय हमेशा कांच के पात्रों का ही उपयोग करें। सभी सामग्रियों को मिलाते समय प्लास्टिक के चम्मच या प्लास्टिक के स्पैटुला का ही उपयोग करें। जब सभी सामग्री अच्छी तरह मिलकर फेस वॉश तैयार हो जाए, तब उसे किसी साफ, स्वच्छ और अच्छी तरह सैनिटाइज की हुई बोतल में भरें। फेस वॉश को भरने के लिए पंप वाली (Pump Bottle) बोतल का उपयोग करना अधिक उपयुक्त रहेगा, जिससे उत्पाद स्वच्छ बना रहे और उपयोग करना भी आसान हो।

आयुर्वेदिक फेस वॉश का उपयोग कैसे करें?

जब आप अपना चेहरा धोते हैं, तो आवश्यकता अनुसार इस आयुर्वेदिक फेस वॉश को अपने हाथ पर लें और हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगाकर साफ करें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें।

चेहरा धोने के बाद उसे प्राकृतिक रूप से या साफ तौलिए की सहायता से अच्छी तरह सुखा लें। जब चेहरा पूरी तरह सूख जाए, तब अपने चेहरे पर आयुर्वेदिक क्रीम का ही उपयोग करें। कोशिश करें कि चेहरे पर अनावश्यक केमिकल युक्त क्रीम का उपयोग न करें।

यदि आप घर पर बनी आयुर्वेदिक क्रीम का उपयोग करना चाहते हैं, तो हमारी Ayur Air वेबसाइट पर उपलब्ध होममेड आयुर्वेदिक क्रीम की जानकारी देख सकते हैं। वहां आपको अपनी त्वचा के अनुसार उपयुक्त आयुर्वेदिक क्रीम की जानकारी मिल जाएगी।

Note _
इस आयुर्वेदिक हर्बल फेस वॉश की शेल्फ लाइफ लगभग 1 वर्ष तक हो सकती है, बशर्ते इसे उचित प्रिजर्वेटिव, सही pH, स्वच्छ निर्माण प्रक्रिया तथा उचित स्टोरेज के साथ तैयार किया गया हो।

Leave a Comment