100% प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन कैसे बनाएं? कील-मुंहासे, दाग-धब्बे, झाइयाँ और झुर्रियों के लिए | Ayur Air

File 00000000bbcc71fbabba1ca675af81b8

नीम, एलोवेरा, चंदन, नारियल तेल, गुलाब रस, तुलसी रस, बेसन, मुल्तानी मिट्टी और अन्य प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से घर पर बनाएं 100% प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन। जानें इसकी आसान विधि, उपयोग और त्वचा की प्राकृतिक देखभाल के लिए इसके संभावित लाभ।

परिचय _

आजकल बहुत से लोग अपनी त्वचा के लिए एक अच्छा आयुर्वेदिक विकल्प खोज रहे हैं। इसके लिए हम अपनी साइट Ayur Air के माध्यम से आपको आयुर्वेदिक जीवनशैली से जुड़ी ऐसी सभी उपयोगी जानकारियाँ देने का प्रयास करते हैं, जो आपके सौंदर्य, आपकी त्वचा और आपके स्वास्थ्य से संबंधित हैं। इन सभी प्राकृतिक वस्तुओं को कैसे बनाना है, कैसे उपयोग करना है और उनकी सही विधि क्या है, यह सब हम आपको अपनी साइट पर विस्तार से बता रहे हैं।

यदि आप अपने घर पर 100% आयुर्वेदिक साबुन बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी है। इसमें नीम, एलोवेरा, चंदन, नारियल तेल, गुलाब जल, तुलसी रस, बेसन और मुल्तानी मिट्टी जैसे प्राकृतिक अवयवों का उपयोग करके हमने साबुन बनाने की पूरी विधि बताई है कि आप अपनी त्वचा की देखभाल के लिए एक प्राकृतिक और आयुर्वेदिक साबुन कैसे तैयार कर सकते हैं।

यह प्राकृतिक, आयुर्वेदिक और 100% आयुर्वेदिक साबुन आपकी त्वचा की देखभाल करेगा। यह आपकी झुर्रियों को कम करने, आपके चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने, आपकी त्वचा को बेहतर, स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद करेगा। साथ ही आपकी झाइयों और गर्मियों के कारण होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं को भी धीरे-धीरे कम करने में सहायक हो सकता है।

इस विधि में हमने आपको आयुर्वेदिक तरीके से इस साबुन को कैसे बनाना है और कैसे उपयोग करना है, यह सब विस्तार से बताया है। यदि आप अपने घर पर इस विधि से साबुन तैयार करना चाहते हैं, तो हम मार्गदर्शक के रूप में आपका पूरा सहयोग करेंगे। आप हमसे संपर्क कर सकते हैं, हम आपका हर संभव सहयोग करेंगे।

आज हर व्यक्ति केमिकल से परेशान हो गया है। धीरे-धीरे लोग केमिकल के दुष्प्रभावों से प्रभावित हो रहे हैं। अनेक प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याएँ और बीमारियाँ बढ़ती जा रही हैं। इसलिए आप केमिकल से बचें। यदि आप हमारे बताए हुए इस प्राकृतिक आयुर्वेदिक नुस्खे को अपनाएँगे, तो धीरे-धीरे केमिकल युक्त उत्पादों का उपयोग करना भूल जाएँगे। आप प्राकृतिक जीवनशैली अपनाएँगे और अपने जीवन को स्वस्थ बनाएँगे।

जब आप मुल्तानी मिट्टी से यह आयुर्वेदिक साबुन बनाएँगे, तो इसमें मुल्तानी मिट्टी की प्रमुख भूमिका रहेगी। यदि आप इस साबुन को अपनाएँगे, तो अपनी त्वचा को स्वस्थ, निखरी हुई और झुर्रियों से मुक्त महसूस करेंगे। धीरे-धीरे आप आयुर्वेदिक जीवनशैली को पूरी तरह अपनाने की ओर बढ़ेंगे। आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी और सुरक्षा बनी रहेगी। आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहेगी और आपका चेहरा दमकता हुआ, खिला-खिला और आकर्षक दिखाई देगा।

100% प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन वह साबुन होता है, जो 100% शुद्ध तरीके से प्राकृतिक रूप से बनाया जाता है। यह साबुन प्राकृतिक तरीके से बनाया जाता है, जिसमें नारियल तेल, नीम का तेल, तुलसी रस, बेसन और जो भी प्रकृति में प्राकृतिक रूप से चीजें दी गई हैं, उनका निचोड़ लेकर उनके प्राकृतिक रूप का उपयोग किया जाता है। उन्हीं प्राकृतिक अवयवों को मिलाकर जो साबुन तैयार किया जाता है, वही प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन कहलाता है।

100% प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन क्या है?

यह साबुन प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करके नहीं बनाया जाता, बल्कि प्रकृति से जुड़कर बनाया जाता है। इसका उद्देश्य आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारना, त्वचा को बेजान होने से बचाना, झाइयों और झुर्रियों की देखभाल करना तथा आपके चेहरे को प्राकृतिक रूप से दमकता हुआ बनाना है।

घर पर प्राकृतिक तरीके से, प्राकृतिक चीजों को मिलाकर जो साबुन बनाया जाता है और जो प्राकृतिक जीवन जीने की शैली देता है, वही प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन कहलाता है।

100% प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन के संभावित लाभ

जो साबुन आयुर्वेदिक विधियों, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक प्राकृतिक चीजों के माध्यम से बनाया जाता है, तथा जो चीजें प्रकृति में उपलब्ध हैं, उन्हें सीधे-सीधे प्रकृति से लेकर, बिना उनका मूल रूप परिवर्तित किए, उनसे साबुन तैयार किया जाता है, वही प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन कहलाता है। प्रकृति में जो चीजें हमें प्राकृतिक रूप से प्राप्त होती हैं, उन्हीं का उपयोग करके प्राकृतिक तरीके से साबुन बनाना ही प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन बनाना कहलाता है।

यदि आप प्राकृतिक रूप से आयुर्वेदिक साबुन का नियमित उपयोग करेंगे, तो यह आपको प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने में मदद कर सकता है। आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से चमकदार और दमकती हुई बनी रह सकती है। आपकी त्वचा पर झुर्रियाँ, झाइयाँ और दाग-धब्बों की देखभाल में भी यह सहायक हो सकता है। साथ ही आपकी बॉडी पर केमिकल का प्रभाव कम पड़ सकता है। यदि आप लंबे समय तक प्राकृतिक जीवनशैली अपनाते हैं, तो अधिक उम्र में भी आपकी त्वचा स्वस्थ और आकर्षक दिखाई दे सकती है। आपकी त्वचा जल्दी बेजान नहीं होगी और न ही जल्दी काली पड़ने की संभावना रहेगी।

जब आप केमिकल युक्त साबुन चेहरे पर उपयोग करते हैं, तो उसका प्रभाव केवल चेहरे तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि वह सिर के बालों तक भी पहुँच सकता है। यदि वह सिर में भी लगता है, तो कई बार बाल झड़ने और गंजेपन जैसी समस्याएँ होने लगती हैं। लेकिन इस प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन से ऐसी समस्या होने की संभावना कम रहती है। यह आपके बालों की देखभाल करने में भी सहायक हो सकता है तथा बालों की डैमेज को कम करने में मदद कर सकता है। यदि इसका प्रभाव बालों पर पड़ता है, तो उन पर केमिकल जैसा प्रभाव नहीं पड़ता।

इस आयुर्वेदिक साबुन में प्राकृतिक फैटी एसिड और अन्य प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं। यह साबुन आयुर्वेदिक विधि से तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी, बेसन, आटा, नारियल तेल, नीम रस, तुलसी रस तथा अन्य आयुर्वेदिक पदार्थों का उपयोग करके प्राकृतिक तरीके से साबुन तैयार किया जाता है।

इस आयुर्वेदिक साबुन में SLS जैसे रासायनिक पदार्थों का प्रयोग नहीं किया जाता है। जो केमिकल वाले साबुन होते हैं, उनमें साबुन बेस, नूडल्स और अन्य रासायनिक पदार्थों का उपयोग करके बाजार से सामग्री लाकर साबुन बनाया जाता है। लेकिन इसमें आयुर्वेदिक विधि से मुल्तानी मिट्टी, बेसन, आटा, नीम रस, तुलसी रस, नारियल तेल, गुलाब जल, गुलाब रस और गुलाब ऑयल जैसे प्राकृतिक पदार्थों का प्रयोग किया जाता है। इसमें मुल्तानी मिट्टी की प्रमुख भूमिका रहती है और इन्हीं प्राकृतिक पदार्थों का उपयोग करके प्राकृतिक तरीके से साबुन तैयार किया जाता है।

जब आयुर्वेदिक साबुन बनाया जाता है, तो उसका pH त्वचा के अनुकूल रखने का प्रयास किया जाता है। कई केमिकल वाले साबुनों का pH अधिक हो सकता है, जबकि हमारे द्वारा बनाए गए साबुन का pH लगभग 7 से 8 के बीच रखने का प्रयास किया जाता है, जो त्वचा के अधिक अनुकूल माना जाता है। हमारी बॉडी की प्राकृतिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ही इस प्रकार का साबुन तैयार किया जाता है।

इसमें आपको ऐसे प्राकृतिक तत्व मिलते हैं, जो आपकी त्वचा को बेजान होने से बचाने, त्वचा की प्राकृतिक नमी बनाए रखने तथा त्वचा को रूखा और ड्राई होने से बचाने में सहायक हो सकते हैं। कई केमिकल वाले साबुन त्वचा को अधिक ड्राई बना देते हैं, जिससे चेहरे पर रूखापन और अन्य समस्याएँ दिखाई देने लगती हैं। लेकिन प्राकृतिक विधि से तैयार किए गए इस साबुन के उपयोग से ऐसी समस्याएँ कम होने में सहायता मिल सकती है।

यह साबुन त्वचा की नियमित देखभाल में सहायक हो सकता है। यदि त्वचा संबंधी सामान्य समस्याएँ हों, तो प्राकृतिक त्वचा देखभाल का एक अच्छा विकल्प बन सकता है। वहीं, केमिकल वाले साबुनों का अधिक उपयोग कुछ लोगों में त्वचा संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। यदि आप हमारे द्वारा बताई गई इस विधि से तैयार किए गए प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन का उपयोग करेंगे, तो यह आपकी त्वचा की देखभाल में सहायक हो सकता है और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है

आवश्यक सामग्री:

मुल्तानी मिट्टी – 500 ग्राम
बेसन – 50 ग्राम
जौ का आटा – 100 ग्राम
नीम का तेल – 20 ग्राम
गुलाब रस – 10 ग्राम
तुलसी रस – 10 ग्राम
चंदन पाउडर – 15 ग्राम
नारियल का तेल – 50 ग्राम

100% प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन बनाने की विधि _

सबसे पहले आपको मुल्तानी मिट्टी लानी है। मुल्तानी मिट्टी शुद्ध होनी चाहिए, जिसे पीसकर आप घर पर ही पाउडर बना लें। किसी भी मार्केट से तैयार मुल्तानी मिट्टी न लाएँ। इसके बाद जौ का आटा, बेसन और चंदन पाउडर इन सभी को एक ही पात्र में अच्छी तरह मिला लें। फिर उसके ऊपर नीम का रस और गुलाब रस डालें तथा अच्छी तरह से आटे की तरह हाथों से गूँथें। आटे को गूँथते हुए उसमें नारियल, नीम का तेल भी मिला लें और अच्छी तरह से सभी सामग्री को आपस में मिलाएँ।

इसके बाद आवश्यकता के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और इसे एक लुगदी के आकार में अच्छी तरह तैयार करें। फिर हाथों से मथ-मथकर, मिलाकर, रगड़-रगड़कर और अच्छी तरह चिकना करते हुए एक समान मिश्रण बना लें। जब इसका अच्छा आकार बन जाए, तब इसे किसी बर्तन या साबुन के साँचे जैसी आकृति में रखकर साबुन का आकार दे दें। लगभग 100–100 ग्राम के साबुन बन जाएँगे। इसके बाद इन्हें धूप में सुखाने के लिए रख दें। अच्छी तरह सूख जाने के बाद यह आपके लिए साबुन तैयार हो जाएगा।

हमारे पास अच्छी प्रकार की मशीन भी है, जो साबुन को सुंदर आकृति देने में सहायता करती है। यदि मशीन उपलब्ध हो, तो उसकी सहायता से भी साबुन को मनचाहा आकार दिया जा सकता है।

यह साबुन 100% प्राकृतिक आयुर्वेदिक नेचुरल साबुन होगा, जो प्राकृतिक रूप से बनाया जाएगा। यह बिना झाग वाला साबुन होगा, जो आपकी त्वचा को चमकता-दमकता बनाने में मदद करेगा। क्योंकि हमने इसमें सैपोनिफिकेशन (Saponification) की प्रक्रिया नहीं की है, इसलिए यह 100% प्राकृतिक आयुर्वेदिक साबुन होगा।

अगर आप इसमें झाग भी जोड़ना चाहते हैं, यानी झाग वाला साबुन भी बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी हम आगे एक विधि बताएँगे। उसे भी आप पढ़ लें। उस विधि में भी हम आपको प्राकृतिक तरीके से झाग वाला साबुन बनाने की पूरी जानकारी बताएँगे।

उपयोग कैसे करें?

जैसे आप सामान्य साबुन का उपयोग करते हैं, वैसे ही आपको इस साबुन का भी उपयोग करना है। इसे विशेष रूप से चेहरे के लिए बनाया गया है। यह आपकी झुर्रियों, झाइयों और त्वचा की देखभाल करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। साथ ही आपकी त्वचा को निखारने, चेहरे को साफ, चमकदार और आकर्षक बनाए रखने के लिए इसे बनाया गया है।

बाकी हम आपको आगे झाग वाला साबुन बनाकर भी बताएँगे, जो आपकी बॉडी की मेल और गंदगी को साफ करने में उपयोग किया जा सकता है। झाग से सामान्य रूप से मेल निकालने में आसानी होती है। लेकिन उसमें भी हम आपको आयुर्वेदिक विधि से झाग वाला साबुन बनाना बताएँगे। हम SLS, SLES या अन्य ऐसे रासायनिक पदार्थों का उपयोग नहीं करते हैं और न ही आपको ऐसी विधि बताते हैं। हम केवल आयुर्वेदिक और प्राकृतिक जीवनशैली को मानते हैं तथा आयुर्वेदिक उपाय ही बताते हैं।

Note _

यदि आपके पास समय का अभाव है या इस आयुर्वेदिक साबुन को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। Ayur Air पर नीचे दिया गया नंबर ही हमारा WhatsApp एवं संपर्क नंबर है। हम उपलब्धता के अनुसार आवश्यक सामग्री या तैयार आयुर्वेदिक साबुन आपके घर तक ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

यदि आप यह आयुर्वेदिक साबुन खरीदना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए WhatsApp नंबर पर हमसे संपर्क करें। हमारी टीम आपको उपलब्धता, कीमत, डिलीवरी और अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान करेगी

Leave a Comment