सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के आयुर्वेदिक उपाय

File 00000000b2a471fa957280c86578dae0

यदि आप सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं, तो हमारे पास ऐसे प्रभावशाली आयुर्वेदिक उपाय हैं जो आपके बालों को प्राकृतिक रूप से जड़ों से काला बनाने में सहायता कर सकते हैं।

आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और समय की कमी के कारण लोग अपने शरीर और बालों की सही देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। अधिकांश लोग सफेद बालों को छिपाने के लिए केमिकल युक्त हेयर डाई, सीरम और अन्य उत्पादों का उपयोग करते हैं। इन रासायनिक उत्पादों के अधिक प्रयोग से बालों को नुकसान पहुँचता है तथा कई बार त्वचा पर लाल चकत्ते, जलन, खुजली और काले धब्बों जैसी समस्याएँ भी होने लगती हैं।

अधिकांश हेयर डाई में अमोनिया जैसे रसायन पाए जाते हैं, जो धीरे-धीरे बालों की प्राकृतिक मजबूती और चमक को कम कर देते हैं। लगातार इनके प्रयोग से बाल कमजोर होने लगते हैं, टूटने लगते हैं, समय से पहले सफेद हो सकते हैं और झड़ने की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए जहाँ तक संभव हो, रासायनिक डाई का बार-बार उपयोग करने से बचें और प्राकृतिक उपायों को अपनाएँ।

आयुर्वेद प्रकृति पर आधारित जीवन पद्धति है। यदि स्वास्थ्य अच्छा है, तो जीवन भी बेहतर होता है। एक बार स्वास्थ्य और व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ जाए, तो उसे वापस सामान्य होने में काफी समय लग सकता है। इसलिए अपने जीवन में आयुर्वेद को अपनाएँ और प्राकृतिक देखभाल को प्राथमिकता दें।

आजकल लोग कभी कोई सीरम लगाते हैं, कभी कोई डाई और कभी कोई नया केमिकल उत्पाद आज़माते हैं। इससे बाल धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होते जाते हैं। यदि आप वास्तव में अपने सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला, मजबूत, घना और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक उपाय आपके लिए बेहतर हैं।

हम आपको चुकंदर पाउडर, मेहंदी पाउडर, मेथी दाना, आँवला पाउडर और चाय की पत्ती से एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक हेयर पैक तैयार करना बताएँगे। यह प्राकृतिक नुस्खा बालों की देखभाल करने, उन्हें पोषण देने तथा नियमित उपयोग के साथ सफेद बालों की प्राकृतिक रंगत बनाए रखने में सहायक होता है। साथ ही यह बालों को मजबूत, मुलायम, चमकदार और आकर्षक बनाता है।

यदि आप इन आयुर्वेदिक उपायों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें। यदि आपको बालों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या प्रश्न हो, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम आपकी पूरी सहायता करने का प्रयास करेंगे।

आवश्यक सामग्री

  • चुकंदर का पाउडर (बीटरूट)
  • बीटरूट (Beetroot)
  • रक्तकंद (कुछ क्षेत्रों में प्रचलित)
  • लाल शलजम (कुछ जगहों पर बोला जाता है)
  • हिना (मेहंदी)
  • मेथी दाना पाउडर
  • आंवला पाउडर

बनाने की विधि_

सबसे पहले चार चम्मच चुकंदर का पाउडर ले लें और चार चम्मच मेथी दाना पाउडर ले लें। चार चम्मच हिना (मेहंदी) ले लें और चार चम्मच आंवला पाउडर ले लें। अगर चुकंदर का पाउडर आपको मिल जाता है तो और भी अच्छा है। अगर चुकंदर का पाउडर नहीं है, तो चुकंदर को कद्दूकस करके सुखाकर उसे पीसकर उसका पाउडर बना सकती हो। अगर आपको चुकंदर का पाउडर बनाने में कोई भी असमर्थता या दिक्कत आ रही है, तो आप कच्चे चुकंदर को कद्दूकस करके रख सकत हो।

ये चारों वस्तुएँ अलग-अलग पात्र में रख लें।

फिर आपको क्या करना है, एक लोहे की कढ़ाई ले लें और उसे अच्छी तरह साफ कर लें। कढ़ाई चिकनी नहीं होनी चाहिए। लोहे की कढ़ाई में एक मग छोटा पानी डालें और उस पानी को उबालने रखें। जैसे ही पानी उबलने लगे, उसमें चाय की पत्ती डाल दें। चाय की पत्ती को तब तक उबालें, जब तक वह अपना रंग न छोड़ दे।

अगर आपके पास चुकंदर का पाउडर है तो कोई दिक्कत नहीं है। अगर चुकंदर का पाउडर नहीं है, तो आपने जो चुकंदर कद्दूकस करके रखा है, उसे भी चाय की पत्ती के साथ डालकर उबालें और तब तक उबालें, जब तक दोनों अच्छी तरह रंग न छोड़ दें।

फिर आपको लोहे की कढ़ाई को आग से नीचे उतार लेना है और ठंडा होने के लिए रख देना है। ठंडा इतना भी न हो जाए कि पूरी तरह ठंडा हो जाए, उसमें थोड़ी गरमाहट रहनी चाहिए। आपने जो चुकंदर और चाय की पत्ती को उबाला है, उस पानी में थोड़ी गरमाहट रहनी चाहिए।

फिर आपको क्या करना है, उसी पानी में हिना (मेहंदी) के चार चम्मच डाल देने हैं। मेथी दाना पाउडर डाल देना है। आंवला पाउडर डाल देना है। अगर आपने चुकंदर का पाउडर चाय की पत्ती के साथ नहीं डाला है, तो इस समय चुकंदर का पाउडर डाल दें। अगर पाउडर नहीं है और आपके पास कच्चा चुकंदर है, तो उसे कद्दूकस करके चाय की पत्ती के साथ डाल सकते हो।

ऐसा करने के बाद इन सभी पाउडरों को धीरे-धीरे चाय की पत्ती के पानी में मिलाएँ।
धीरे-धीरे चम्मच से इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर घोल तैयार करें। जब यह घोल अच्छी तरह मिल जाए, तब यह एक प्रकार का गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा। इस पेस्ट को 48 घंटे तक केवल लोहे की कढ़ाई में ही रखें। ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी अन्य धातु की कढ़ाई का उपयोग बिल्कुल न करें। केवल लोहे की कढ़ाई का ही प्रयोग करें।
जब यह पेस्ट 48 घंटे तक लोहे की कढ़ाई में रखा रहेगा, तब इसमें एक प्राकृतिक प्रक्रिया होगी और इसका रंग धीरे-धीरे काला (ब्लैक) हो जाएगा। चुकंदर का रंग लाल होता है और मेहंदी का रंग भी लाल होता है, इसलिए शुरुआत में यदि पेस्ट लाल दिखाई दे तो घबराएं नहीं। लोहे की कढ़ाई में रखने से यह प्राकृतिक रूप से काले रंग में बदल जाएगा और एक ब्लैक पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब यह ब्लैक पेस्ट आपके बालों में लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यदि आप इसे पाउडर के रूप में बनाना चाहते हैं, तो इस पेस्ट को लोहे की कढ़ाई में ही कुछ दिनों तक रहने दें। इसके बाद इसे 2–3 दिन धूप में रख दें। जब यह पूरी तरह सूख जाए, तब यह पाउडर का रूप ले लेगा। अब इस सूखे हुए पाउडर को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें और छलनी से छानकर किसी साफ एवं सूखे डिब्बे में भरकर सुरक्षित रख लें। आवश्यकता पड़ने पर इस पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप इसे ताज़ा लगाना चाहते हैं, तो 48 घंटे बाद सीधे पेस्ट के रूप में भी बालों में लगा सकते हैं।

लगाने की विधि हम आपको आगे बता रहे हैं।

लगाने की विधि_

यदि आप इस पेस्ट को 48 घंटे बाद बालों में लगाकर उन्हें प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक तरीके से काला करना चाहते हैं, तो इसका उपयोग रात के समय करना सबसे अच्छा रहता है। रात लगभग 7 से 8 बजे के बीच या जब भी आपको समय मिले, सबसे पहले बालों को किसी हर्बल शैम्पू से अच्छी तरह धो लें। हमारे द्वारा बताई गई आयुर्वेदिक शैम्पू बनाने की विधियों में से किसी भी विधि से तैयार किए गए हर्बल शैम्पू का ही उपयोग करें।
बाल धोने के बाद उन्हें पूरी तरह प्राकृतिक रूप से सूखने दें। जब बाल अच्छी तरह सूख जाएँ, तब अपने हाथों में दस्ताने पहन लें और बालों को छोटे-छोटे भागों में बाँटकर जड़ों से लेकर पीछे की ओर धीरे-धीरे इस पेस्ट को अच्छी तरह लगाएँ।
पेस्ट लगाने के बाद इसे पूरी रात बालों में लगा रहने दें। अगली सुबह फिर से हमारे द्वारा बताई गई विधि से तैयार किए गए हर्बल शैम्पू से बालों को धो लें। बाल सूख जाने के बाद केवल आयुर्वेदिक तेल का ही प्रयोग करें, जो बालों को जड़ों से काला करने में सहायक हो।
हमारे द्वारा बताए गए आयुर्वेदिक उपायों और नुस्खों का नियमित रूप से पालन करें। इसके साथ ही बालों पर किसी भी प्रकार के केमिकल युक्त उत्पाद, जैसे सीरम, परफ्यूम या अन्य रासायनिक हेयर प्रोडक्ट का उपयोग न करें। केवल आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाएँ और आयुर्वेदिक नुस्खों का ही पालन करें।
यह घरेलू आयुर्वेदिक उपाय आपके बालों को धीरे-धीरे जड़ों से प्राकृतिक रूप से काला करने में सहायता करेगा। नियमित उपयोग से आपके सफेद जड़ से काले बनेंगे,बाल मजबूत, घने, चमकदार और स्वस्थ बनेंगे। यह एक सरल, प्राकृतिक और प्रभावी आयुर्वेदिक घरेलू उपाय है, जो आपके बालों की प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने में मदद करता है।
इसमें डाले गए प्रमुख तत्वों के लाभ
चुकंदर का पाउडर (Beetroot Powder) सिर की त्वचा में रक्त संचार (ब्लड सर्कुलेशन) को बढ़ाने में सहायक माना जाता है। यदि सिर की त्वचा में रक्त प्रवाह कम हो गया हो, तो यह उसे बेहतर बनाता है। बेहतर रक्त संचार होने से बालों की जड़ों तक पोषण अधिक अच्छी तरह पहुँचता है, जिससे बालों को बार-बार आवश्यक पोषक तत्व मिलते रहते हैं।

इसमें जो इंटीग्रेट तत्व हैं, उनमें चुकंदर प्रमुख है। चुकंदर में प्राकृतिक रूप से आयरन, विटामिन C, पोटैशियम, मैग्नीशियम तथा नाइट्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। चुकंदर में स्थित प्राकृतिक नाइट्रेट शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में सहायता करते हैं, जिससे सिर की त्वचा (स्कैल्प) में रक्त संचार (ब्लड सर्कुलेशन) बेहतर होने में मदद मिलती है। बेहतर रक्त संचार से बालों को पोषण मिलता है तथा बालों को ऑक्सीजन मिलती है, जिससे बाल स्वस्थ होते हैं।

इस पेस्ट में मेहंदी पाउडर का भी इस्तेमाल हुआ है। मेहंदी में लॉसोन नामक प्राकृतिक रंगद्रव्य, टैनिन तथा एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। यह बालों को प्राकृतिक रंग प्रदान करती है। मेहंदी बालों को शाइनी चमक उपलब्ध कराती है तथा बालों में शाइन पैदा करती है। लोहे की कढ़ाई में यह एक अजीब क्रिया करती है, जिससे इसका रंग रेड से ब्लैक फॉर्म में बदल जाता है।

इस पेस्ट में मेथी दाना पाउडर का भी उपयोग हुआ है। मेथी दाना पाउडर में प्रोटीन, आयरन, निकोटिनिक एसिड, फाइबर तथा विटामिन A, C और K पाए जाते हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण देने, बालों का रूखापन सही करने तथा बालों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होते हैं, जिससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। इसके नियमित रूप से उपयोग करने से बालों का टूटना कम हो जाता है।

इस पेस्ट में आंवला पाउडर का भी उपयोग हुआ है। आंवला पाउडर में विटामिन C, पॉलीफेनॉल, टैनिन, कैल्शियम, आयरन तथा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण देने, स्कैल्प को स्वस्थ रखने तथा बालों की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में सहायक होता है। आंवला बालों की मजबूती बढ़ाने तथा समय से पहले सफेद बालों की प्रक्रिया को धीमा करने में सहायक है।
यह बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने का कार्य करता है। और जब यह सभी तत्व चाय की पत्ती के साथ लोहे की कढ़ाई में मिल जाते हैं, तो एक अजीब क्रिया हो जाती है। चाय की पत्ती में जो आयरन होता है और लोहे की कढ़ाई में जो आयरन होता है, इन तत्वों में मौजूद आयरन आपस में मिल जाते हैं और एक ब्लैक फॉर्म में पेस्ट तैयार हो जाता है। इस पेस्ट का उपयोग बालों के लिए किया जाता है। यदि आप इस नुस्खे का नियमित रूप से उपयोग करते रहेंगे, तो आपके बालों की प्राकृतिक रंगत बनी रहती है।

Leave a Comment