बालों को मुलायम, सिल्की और चमकदार कैसे बनाएं? अपराजिता, अलसी के बीज, चावल और एलोवेरा जेल से प्राकृतिक हेयर जेल

File 00000000cf0871fbadca786c596a4b2c

क्या आप अपने बालों को मुलायम, चमकदार और सिल्की बनाना चाहते हैं?अपराजिता के फूल, अलसी के बीज, चावल, एलोवेरा जेल तथा विटामिन E कैप्सूल की सहायता से एक ऐसा प्राकृतिक जेल तैयार करें, जो आपके बालों को मुलायम, रेशमी और आकर्षक बना देगा।यदि आप भी अपने बालों से परेशान हो चुके हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए लाभकारी हो सकता है।प्रतिदिन की धूप, धूल, मिट्टी, प्रदूषण और पसीने के कारण बाल रूखे, बेजान और अपनी प्राकृतिक चमक खो देते हैं। बालों पर गंदगी की परत जम जाती है, जिससे वे फीके और बेजान दिखाई देने लगते हैं।ऐसी स्थिति में आप हमारे बताए गए इस प्राकृतिक नुस्खे की सहायता से अपने बालों को मुलायम, चमकदार और सिल्की बना सकते हैं। आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाकर आप बिना अनावश्यक रसायनों के अपने बालों की प्राकृतिक सुंदरता बनाए रख सकते हैं।रासायनिक उत्पादों का अधिक उपयोग आपके बालों की प्राकृतिक चमक, मजबूती और कोमलता को धीरे-धीरे कम कर सकता है। इसलिए जहाँ तक संभव हो, प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उत्पादों का ही उपयोग करें।हमारी वेबसाइट पर ऐसे अनेक प्राकृतिक और आयुर्वेदिक नुस्खे उपलब्ध हैं, जिन्हें पूरी सावधानी और अनुभव के आधार पर तैयार किया गया है।

हमारी टीम निरंतर नए-नए प्राकृतिक प्रयोगों और शोध पर कार्य कर रही है, ताकि आपको सुरक्षित और प्रभावी घरेलू उपाय मिल सकें।हमारा मुख्य उद्देश्य प्रकृति के साथ जुड़कर आपके जीवन को अधिक स्वस्थ, सुंदर और बेहतर बनाना है।हमारी टीम हमेशा आपके साथ बेहतर संपर्क बनाए रखने के लिए तत्पर रहेगी। यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो या कोई प्रश्न पूछना हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री_

2 चम्मच अलसी के बीज

1 चम्मच मेथी दाना

2 चम्मच चावल

5 ग्राम एलोवेरा जेल

10 ग्राम अपराजिता के फूल

2 विटामिन E कैप्सूल

आयुर्वेदिक जैल बनाने का तरीका_

सबसे पहले आपको क्या करना है

, 2 चम्मच चावल, 1 चम्मच मेथी दाना, 2 चम्मच अलसी के बीज तीनों को ले लेना है। अलग-अलग पात्र में भिगो लेना है यानी धो लेना है। चावल कैसे भी हों, चल जाएंगे। लो क्वालिटी के भी चावल चल जाएंगे। इस बात की आपको कोई टेंशन नहीं लेनी है। और आपको धीमी आग पर गैस पर उबालना है यानी किसी मजबूत तले वाले पात्र में इन्हें तीनों को पानी में डालकर अच्छे से उबाल लेना है। पानी इस प्रकार डालें कि पानी ज्यादा भी न हो, कम भी न हो। और आप क्या करें, जब तक यह उबल रहा है तब तक आपको क्या करना है, इस पर निगाह रखनी है। और साथ में आपको एक काम और करना है। अगर आपका चूल्हा दो मुँह वाला है, यानी गैस का, तो साइड में इस काम को और कर लें। आपको अपराजिता के फूल लेने हैं 10 ग्राम। और 10 ग्राम अपराजिता के फूल लेकर उनमें से नीले-नीलेपत्तों को निकालकर बाकी को फेंक दें। अपराजिता के फूल आपको किसी काँच के पात्र में लगभग 100 ग्राम पानी में रखने हैं। और 100 ग्राम पानी में काँच के पात्र में रखकर गैस पर उबालना है। अगर आप इस तरीके से डरते हो कि काँच का पात्र कहीं फूट न जाए, तो आपको क्या करना है कि लोहे की कढ़ाई में रेत भरकर, रेत पर काँच का पात्र रखकर, उसमें अपराजिता के फूल और 100 ग्राम पानी डाल दें। फिर नीचे से धीरे-धीरे आग जलाएँ। तो अपराजिता के फूल उस पानी में उबल जाएँगे। जब तक नीला पानी न पड़ जाए, तब तक उबलते रहेंगे। नीला पानी पड़ते ही उतार लें अपराजिता के फूल के काढ़े को।उधर आपका वह प्रोग्राम चल रहा है यानी अलसी के बीज, चावल और मेथी दाना उबलकर तैयार हो गए। अब उबलकर एक फॉर्म बन गया पदार्थ-सा। तो आप फिर क्या करें, आग को धीमी करके उसमें इस अपराजिता का जो काढ़ा बनाया है, उसे उसमें डाल दें। और फिर उसके बाद एक उबाल तक रखें।उसके बाद यह जलीय पदार्थ उतार लें। उतारकर उसे ठंडा होने दें। इतना ठंडा भी न हो जाए कि आप बाद में इसमें से जेली पदार्थ बनाएँ तो बन न पाए। थोड़ा गरम होना चाहिए। इतना ठंडा होने दो कि थोड़ा-थोड़ा उसमें गरमाहट भी हो। फिर आपको क्या करना है, एक लोहे की छलनी लेनी है और उस छलनी में इस पूरे घोल को डाल लेना है। और डालकर चम्मच से धीरे-धीरे उसे लोहे की छलनी में आपको रगड़ना है, रगड़ना है। जैसी आप रगड़ोगे, तो उस छलनी में से नीचे से जलीय पदार्थ निकलेगा, जेली पदार्थ निकलेगा। उस पदार्थ को किसी पात्र में ले लें। पदार्थ आपके बालों के लिए वरदान है। आपके बालों को सिल्की, शाइनी, सॉफ्ट बनाएगा। जब यह जैलीय पदार्थ निकल आए, तब बाद में आप एलोवेरा जेल भी इसमें मिला दें और विटामिन E युक्त दो कैप्सूल इसमें डालकर चम्मच से मिला लें अच्छी तरीके से। अब यह जैल आपके बालों के लिए तैयार हो गया लगाने के लिए, आपके बालों को सॉफ्ट, मुलायम, चमकीला बनाने के लिए।

बालों में लगाने का तरीका_

जब आप इस जैलीय पदार्थ को बालों में लगाएँ, तो सबसे पहले बालों को आप किसी हर्बल शैम्पू से धो लें या हमारे द्वारा हर्बल नुस्खा भी बताया जाए, उसका प्रयोग करके आप बालों को धो लें, जिससे बाल आपके धुल जाएंगे। बालों पर ऑयल नहीं रहना चाहिए। फिर आप इसे अपने सिर में लगा लें। सिर में लगाने के लिए आप हाथों में दस्ताने पहनें। और आप अपने बालों में जड़ से इस जेल को धीरे-धीरे हाथ में लेकर जड़ से लगाएँ और लास्ट बालों की चोटी तक लगाएँ। ऐसे धीरे-धीरे फिर थोड़े बाल लें हाथ में, फिर जलीय पदार्थ को सिर की जड़ से लास्ट की चोटी तक लगाएँ। यानी थोड़े-थोड़े बाल लेकर हाथों में लगाएँ। जब यह जेल पूरी तरह बालों में लग जाए, तो आप इसे छोड़ दें सूखने के लिए। आप पाएँगे कि इसमें बहुत सारे तत्व हैं जो आपके बालों को मजबूत बनाएँगे। इसमें आपने अपराजिता का उपयोग किया है, जो आपके बालों को शाइनी बनाएगा।

अपराजिता में पाए जाने वाले तत्व और बालों के लिए उनके लाभ अपराजिता में एंथोसायनिन, फ्लेवोनॉयड्स, पॉलीफेनॉल, टरपेनॉयड्स, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज,टनिटिन, क्लिटोरिन, कैम्पफेरॉल, क्वेरसेटिन तथा डेल्फिनिडिन जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं।इनमें मौजूद एंथोसायनिन, फ्लेवोनॉयड्स, पॉलीफेनॉल, टनिटिन, क्लिटोरिन, कैम्पफेरॉल, क्वेरसेटिन तथा डेल्फिनिडिन शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सिर की त्वचा को ऑक्सीडेटिव तनाव और मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं। इससे बालों की प्राकृतिक चमक बनाए रखने, उन्हें स्वस्थ रखने और स्कैल्प की देखभाल में सहायता मिलती है।विटामिन C कोलेजन के निर्माण और आयरन के अवशोषण में सहायता करता है, जिससे बालों के सामान्य स्वास्थ्य को समर्थन मिलता है।कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे खनिज बालों की जड़ों तथा सिर की त्वचा को आवश्यक पोषण प्रदान करने वाली जैविक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे बाल स्वस्थ, मुलायम, मजबूत और आकर्षक बने रहने में सहायता मिलती है।चावल में इनोसिटोल (Inositol), अमीनो अम्ल, स्टार्च, विटामिन B समूह, विटामिन E, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम तथा कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।ये सभी तत्व बालों को मुलायम, चिकना, सॉफ्ट और चमकदार बनाने में सहायक होते हैं। इनोसिटोल बालों की बाहरी परत की सुरक्षा करने में मदद करता है। अमीनो अम्ल बालों की संरचना को पोषण देते हैं।विटामिन B समूह और विटामिन E बालों के सामान्य स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होते हैं। वहीं मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम बालों की जड़ों तथा सिर की त्वचा को आवश्यक पोषण प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।इस जेली पदार्थ में अलसी का भी उपयोग किया गया है, जिसके अन्य नाम अतसी, तीसी हैं। अंग्रेजी में इसे Flaxseed तथा Linseed कहा जाता है।अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन E, विटामिन B समूह, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सेलेनियम, लिगनान तथा एंटीऑक्सीडेंट जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं।ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों और सिर की त्वचा को पोषण देने में सहायक होता है। प्रोटीन बालों की संरचना का महत्वपूर्ण भाग है और बालों को मजबूत बनाए रखने में सहायता करता है। विटामिन E बालों की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में सहायक होता है तथा विटामिन B समूह बालों के सामान्य स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।वहीं मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटैशियम और सेलेनियम बालों की जड़ों को आवश्यक पोषण प्रदान करने में योगदान देते हैं।लिगनान और एंटीऑक्सीडेंट सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने तथा बालों को मुलायम, चमकदार और स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।इस जेली में विटामिन E के कैप्सूल मिलाए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से टोकोफेरॉल (Tocopherol) पाया जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो सिर की त्वचा और बालों को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में सहायक होता है। यह बालों को प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करने, उन्हें मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करता है। जब इसे एलोवेरा जेल और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के साथ मिलाकर उपयोग किया जाता है, तो यह बालों को अच्छी तरह कंडीशन करने, उनकी प्राकृतिक चमक बढ़ाने और उन्हें अधिक मुलायम बनाने में सहायक होता है।इस जेली में एलोवेरा भी मिलाया गया है। एलोवेरा (Aloe Vera) में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E, विटामिन B12, फोलिक अम्ल, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, एंजाइम, अमीनो अम्ल, पॉलीसैकेराइड तथा एंटीऑक्सीडेंट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं।एलोवेरा सिर की त्वचा को प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन A, C और E बालों की प्राकृतिक चमक और सामान्य स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायता करते हैं। अमीनो अम्ल बालों की संरचना को पोषण देने में सहायक होते हैं। कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और पोटैशियम बालों की जड़ों तथा सिर की त्वचा को आवश्यक पोषण प्रदान करने में योगदान देते हैं। वहीं एंजाइम, पॉलीसैकेराइड तथा एंटीऑक्सीडेंट बालों को मुलायम, सॉफ्ट, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं।

Leave a Comment