विद्यार्थियों के लिए बुद्धि बूस्टर: शंखपुष्पी और ब्राह्मी से एकाग्रता व स्मरण शक्ति के लिए आयुर्वेदिक तरीका | Ayur Air

File 000000003dd8820ba60170041f4c689e

शंखपुष्पी और ब्राह्मी क्या हैं?

शंखपुष्पी और ब्राह्मी एक औषधीय जड़ी-बूटियाँ हैं। यह छोटे पौधे हैं, जो आयुर्वेद में बहुत ही गुणकारी माने गए हैं। इन्हें बुद्धि का बूस्टर भी माना गया है। यदि इनका सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो ये दिमाग की बुद्धि को तेज करने और उसकी स्मरण शक्ति तथा मेमोरी शक्ति को बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं।

खासकर जो स्टूडेंट हैं, जो नए युवा हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनकी बुद्धि में बदलाव आ गया है और उनकी बुद्धि कमजोर होती जा रही है। जिन व्यक्तियों और जिन स्टूडेंटों की बुद्धि कमजोर होती जा रही है, वे इसका उपयोग कर सकते हैं। यह आपकी समस्या के समाधान में सहायक हो सकता है। इनका अर्क अगर आप उपयोग करते हैं, तो यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

शंखपुष्पी और ब्राह्मी आयुर्वेद में लंबे समय से उपयोग की जाने वाली प्रसिद्ध जड़ी-बूटियाँ हैं। इन्हें आयुर्वेद में मेध्य रसायन के रूप में भी जाना जाता है।

शंखपुष्पी और ब्राह्मी को स्मरण शक्ति और मानसिक शांति को सपोर्ट करने वाली जड़ी-बूटियों के रूप में आयुर्वेद में बताया गया है।

नियमित रूप से और सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो ये बुद्धि बूस्टर के रूप में वरदान साबित हो सकती हैं।

आयुर्वेद में शंखपुष्पी और ब्राह्मी का महत्व

आयुर्वेद में शंखपुष्पी और ब्राह्मी को महत्वपूर्ण औषधीय जड़ी-बूटियाँ माना जाता है। इन दोनों को मेध्य रसायन के रूप में जाना जाता है। इन दोनों का प्रयोग पारंपरिक रूप से मन, मस्तिष्क और मानसिक कार्यक्षमता को बूस्टर करने में किया जा रहा है।

विद्यार्थियों के लिए भी इनका विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखना, विषय को समझना, मेमोरी को बूस्टर करना और सीखी हुई बातों को ज्यादा लंबे समय तक याद रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए स्टूडेंट्स के लिए इन दोनों जड़ी-बूटियों का बहुत ही महत्वपूर्ण उपयोग हो सकता है। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे भी इनका लाभ उठा सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए शंखपुष्पी और ब्राह्मी के फायदे

जो स्टूडेंट तैयारी करें, प्रतियोगिता की तैयारियाँ कर रहे हैं, जिनकी मेमोरी लॉस होती जा रही है, याद करते हैं लेकिन जल्दी भूल जाते हैं, यही समस्या आ रही है या मेमोरी पावर कम होती जा रही है, तो स्टूडेंट्स ब्राह्मी और शंखपुष्पी के अर्क का उपयोग कर सकते हैं। यह आपकी समस्या का समाधान करने में सहायक हो सकता है। आपकी स्मरण शक्ति को और कैचिंग पावर को और जो आम में भूलने जैसी बीमारियाँ पनप रही हैं, उनके समाधान में यह बहुत ही महत्वपूर्ण सहायक हो सकता है।

शंखपुष्पी और ब्राह्मी का अर्क विद्यार्थियों के दिमाग के लिए बूस्टर का कार्य करने में सहायक होता है और उनकी स्मरण शक्ति, मन शांत, सर्व शांति और एकाग्रता बढ़ाने में यह हेल्पफुल हो सकता है। इन दोनों का अर्क आयुर्वेद में मेध्य रसायन के नाम से जाना जाता है। मेध्य बुद्धि का पर्यायवाची शब्द है

विद्यार्थियों के लिए बुद्धि बूस्टर: शंखपुष्पी और ब्राह्मी के अर्क का सेवन कैसे करना चाहिए?

अगर आप स्टूडेंट हैं और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हो, आपकी बुद्धि कमजोर होती जा रही है, मेमोरी और स्मरण शक्ति कम होती जा रही है, दिन-प्रतिदिन आपका दिमाग कमजोर होता जा रहा है, तो आप शंखपुष्पी और ब्राह्मी के अर्क का उपयोग करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हो। इन जड़ी-बूटियों का अर्क आपके लिए बुद्धि बूस्टर का कार्य करने में सहायक हो सकता है। नियमित रूप से हमारे द्वारा बताई गई विधि से अगर आप उसी तरीके से उपयोग करोगे, तो आप अपने दिमाग की जो मेमोरी लॉस की समस्या चल रही है, उसके समाधान में सहायता पा सकते हो। हमारे द्वारा बताई गई विधि से यदि आप सेवन करोगे तो—

सुबह ही सुबह फ्रेश होकर नदी के किनारे जाना है और वहाँ से शंखपुष्पी और ब्राह्मी दोनों जड़ी-बूटियों के पौधों को लाना है, यानी उनकी टहनियों को लाना है। लाकर घर पर अच्छे पानी से धोएँ, साफ-सुथरा पानी होना चाहिए। उसे धोकर सबसे पहले शंखपुष्पी को सिलबट्टे पर पीसने के लिए पीसकर किसी कटोरी में ले लें। ऐसे ही ब्राह्मी की पत्तियों को पीसकर उसे भी अलग से एक कटोरी में ले लें और कपड़े से छान लें। दोनों जड़ी-बूटियों को यानी दोनों जड़ी-बूटियों को अलग-अलग कपड़े से अलग-अलग पात्र में छान लें।

पिसी जड़ी-बूटियों का अर्क तैयार हो जाएगा। अब लगभग कितना होना चाहिए? शंखपुष्पी का अर्क लगभग 50 ग्राम और ब्राह्मी का अर्क भी लगभग 50 ग्राम होना चाहिए। इससे ज्यादा अर्क न निकालें। दोनों को मिला लें, उसमें आवश्यकता अनुसार चीनी डालकर पी लें। और जो लोग शुगर से पीड़ित हैं, वे चीनी का उपयोग न करें, वे फीका ही पी लें। इन दोनों अर्क को मिलाकर लगभग 100 ग्राम मात्रा हो जाएगी।

शंखपुष्पी और ब्राह्मी का अर्क पीने के बाद

शंखपुष्पी और ब्राह्मी का अर्क पीने के बाद आपको लगभग 2 घंटे तक कुछ नहीं खाना है। अगर प्यास लगती है तो पानी पीना है।

न कि अगर प्यास लगती है तो कोल्ड ड्रिंक, ठंडा पदार्थ, पेय पदार्थ कुछ उपयोग नहीं करना है।

शंखपुष्पी और ब्राह्मी का अर्क लेते समय सावधानियाँ: क्या खाएँ और क्या न खाएँ?

जब आप शंखपुष्पी और ब्राह्मी का अर्क ले रहे हो, यानी यह रसायन उपयोग कर रहे हो, तो आपको खट्टे पदार्थों से बचना है। भारी वाली चीजें नहीं खानी हैं। कब्ज वाली चीजें, चावल, उड़द की दाल नहीं खानी है।

कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें, चीनी न लें, ठंडे पदार्थों से बचें, आइसक्रीम न खाएँ।

खट्टी सब्जियों से, खट्टी चीजों से बचें। दही न खाएँ।

दाल-रोटी खाएँ, हरी सब्जियाँ खाएँ, मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

विद्यार्थियों के बुद्धि बूस्टर के लिए शंखपुष्पी और ब्राह्मी के अर्क का उपयोग कितनी मात्रा में करें?

लगभग दोनों का अर्क 50-50 ग्राम, यानी कुल 100 ग्राम होना चाहिए।

बुद्धि बूस्टर के लिए शंखपुष्पी और ब्राह्मी के अर्क का उपयोग कितने समय तक करना चाहिए?

महीने में अगर आप स्टूडेंट हो, तो इसका उपयोग 7 दिन तक करें। हर 4 दिन बाद इस अर्क को पिएँ और इसका उपयोग करें और रिजल्ट पाएँ।

क्या इसे सामान्य लोग ले सकते हैं, जिनकी बुद्धि लब्धि कम हो?

हाँ, इसे सामान्य लोग भी उपयोग कर सकते हैं और अपनी बुद्धि को बूस्टर करने में मदद पा सकते हैं। अगर किसी की बुद्धि लब्धि कम हो, तो वह अपनी बुद्धि में सुधार पाने के लिए इसका उपयोग कर सकता है।

इसे कब उपयोग करना चाहिए?

इसे सुबह उपयोग करना चाहिए, फ्रेश होने के बाद।

चेतावनी

अगर आप शंखपुष्पी और ब्राह्मी अर्क रसायन का उपयोग कर रहे हैं, तो उस समय आप बुद्धि ग्रोथ करने वाली, बुद्धि बूस्टर करने वाली अंग्रेजी दवाइयों का सेवन न करें। आप सोचेंगे कि आप दोनों का उपयोग करेंगे तो बेहतर रिजल्ट मिलेगा, तो ऐसा नहीं करना है।

अंग्रेजी दवाइयाँ कुछ समय के लिए आपके दिमाग पर प्रभाव डाल सकती हैं और उल्टा-सीधा आपके दिमाग पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए उनसे बचें। आयुर्वेदिक चिकित्सा को सर्वोत्तम मानते हुए आयुर्वेद में बताए गए उचित तरीके को ही अपनाएँ।

स्वस्थ रहें, मस्त रहें।

Note

अगर आपको ब्राह्मी नहीं मिलती है, तो आप केवल शंखपुष्पी का उपयोग करके भी अपनी समस्या के समाधान कर सकते हैं।

अगर आपको किसी बात को जानना या समझना है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं

अगर आप किसी बात को जानना या समझना चाहते हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा Ayur Air WhatsApp नंबर दिया गया है, उस पर WhatsApp करके संपर्क कर सकते हैं।

अगर आप ब्राह्मी और शंखपुष्पी अर्क रसायन प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमसे बात करके ऑनलाइन डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment