
भृंगराज आयुर्वेद में सबसे चर्चित वर्ण्य है और सबसे चर्चित ही रसायन दिव्य पदार्थ है। भृंगराज का होना जीवन में अत्यंत उपयोगी और लाभकारी है। इसमें इतनी शक्ति है कि यह बहुत सी बीमारियों का समाधान करता है। भृंगराज समस्त भारत में हर जगह मिल जाता है और यह पानी के क्षेत्र में ज्यादा मिलता है। अगर आप देखेंगे तो आप इसे पानी के इलाके में ही पाएंगे, जहाँ पर पानी का भराव होना चाहिए। यानी यह गंदी जगह पर ज्यादा पैदा होता है और लगभग मिल ही जाता है। ऐसी जगह पर भृंगराज का उपयोग रसायन के रूप में किया जाता है। भृंगराज के माध्यम से हम कई बीमारियों का समाधान कर सकते हैं। यह एक अलग विषय है। अगर भृंगराज पर बहुत कुछ लिखा जाए तो बहुत सारे प्रश्न भी फीके पड़ जाएंगे। इसके इतने आयुर्वेद में चमत्कार हैं। आइए, तो हम भृंगराज के बारे में आपको बताते हैं, इसके चमत्कारी फायदे आयुर्वेद में क्या-क्या
हैं। भृंगराज के अन्य नाम—
मधुमेह और डायबिटीज के रोगियों के घाव को भरने में भृंगराज अत्यंत लाभकारी— हमारे भाई, बहन, माताएँ जो डायबिटीज से ग्रसित हैं, डायबिटीज के पेशेंट हैं, उनकी बॉडी में अक्सर घाव हो जाते हैं। तो वे घाव भरते नहीं हैं। आपने देखा होगा, आप अंग्रेजी दवा ले-लेकर परेशान हो गए हो, उल्टी-सीधी दवा खाकर परेशान हुए हो, लेकिन आपका घाव भर नहीं रहा अत्यंत लाभकारी है
भृंगराज के विभिन्न नाम: हिंदी: भृंगराज, भांगरा, भंगरा संस्कृत: भृंगराज, केशराज, मार्कव, भृंग अंग्रेज़ी: False Daisy, Trailing Eclipta वैज्ञानिक नाम: Eclipta prostrata (Syn. Eclipta alba) उर्दू: भंगरा मराठी: माका गुजराती: भांगरो बंगाली: केशुरी, केशराज तमिल: करिसलंकन्नी तेलुगु: गलगरा कन्नड़: गरगडा
डायबिटीज के मरीजों के घाव भरे भृंगराज से आयुर्वेद में
हमारी माताएँ, बहनें एवं डायबिटीज के बहुत से मरीज जिनके कटे-फटे घाव किसी भी कारण से हो जाते हैं और भरने में बहुत ही कठिनाई देते हैं। अब दवा लेकर परेशान हो गए हो तो आप भृंगराज की पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। आप भृंगराज को सिलबट्टे पर पीसकर उसके रस को लगा लें और उसे सूती कपड़े से बाँध लें तथा हवादार कपड़े पहनें, टाइट कपड़ा नहीं पहनें। आप ऐसा करोगे तो आपका घाव भर जाएगा। कैसा भी घाव हो, आप सही हो जाओगे। जैसा कि आपको रात में करना है और दिन में उस जगह को धो करके फिर दिन में हवा लग जाने दें। आपको दिन में दवा नहीं बाँधनी है, रात में बाँधनी है। और आप इसका उपयोग करें। जब तक सही न हो जाए तब तक साबुन, शैंपू का प्रयोग नहीं करना है उस स्थान पर।
क्या खाएँ, क्या नहीं खाएँ
जब आप इस रसायन को लगाते हो अर्थात भृंगराज रसायन को लगाते हो, तो आपको खट्टा पदार्थ कोई भी नहीं खाना है और कब्ज वाले पदार्थ जैसे अकेला चावल, अरबी जैसी वस्तुओं का उपयोग नहीं करना है। ऐसा करने से सूजन आ जाती है और घाव भरने में समस्या होती है।
पानी में काम करने से जिनके पैर ज्यादा गल गए हैं
जो मजदूर भाई पानी में काम करते हैं, पानी में काम करके उनके पैर गल गए हैं और पानी में गलन पैदा हो गई है, तो उसमें भी भृंगराज रसायन अत्यंत उपयोगी और लाभकारी है। भृंगराज को सिलबट्टे के माध्यम से पीसकर उसका रस उस स्थान पर लगाने से आपके पैर सही हो जाएँगे। और जब आप इसका उपयोग करें तब पानी में पैरों को न डालें, जब तक सही न हो जाएँ। अर्थात इसका उपयोग रात को करना है और दिन में आपको धोकर फिर भृंगराज रस का प्रयोग करना है अर्थात लगा लेना है। और जब तक आप सही नहीं हो जाते तब तक आपको पानी में पैर नहीं रखना है तथा शैंपू, तेल, ऑयल का प्रयोग नहीं करना है उसी जगह पर।
पस वाले घाव को सही करें भृंगराज रसायन से
जिन व्यक्तियों के पस वाला घाव हो जाता है और वह सही नहीं हो रहा, कैसा भी हो गया है, तो आप भृंगराज को सिलबट्टे पर पीसकर उसके रस को उस स्थान पर लगा लें जहाँ पर यह घाव हो गया है। या रुई में उस रस को लेकर उस जगह पर लगा लें। इससे आपका कैसा भी घाव, जो ठीक नहीं हो रहा हो, वह ठीक हो जाएगा। यह प्रयोग हमने बहुत सारे व्यक्तियों पर करके देख लिया है। हमने बहुत सारे मरीजों को सही किया है।
गुम चोट को सही करें भृंगराज से
अगर किसी व्यक्ति को गुम चोट हो गई है और वह सही नहीं हो पा रही है, तो आप भृंगराज को सिलबट्टे पर पीसकर या उसके कोमल पत्तों को पीसकर उसके रस को गर्म करके उस जगह पर रखें तथा रुई के माध्यम से बाँध लें। गुम चोट का दर्द सही हो जाएगा और किसी भी प्रकार की उस जगह पर सूजन होगी, वह सूजन उतर जाएगी और सही हो जाएगी।
चेतावनी
नींबू वगैरह खट्टी वस्तुओं को खाने से मना लें। कब्ज वाली वस्तुओं का उपयोग न करें अर्थात कब्ज वाली चीजें न खाएँ। भिंडी, चावल, अरबी वगैरह से दूर रहें जब इस दवा का उपयोग या प्रयोग करते हो। और जब तक ठीक नहीं हो जाते तब तक इन बातों का ध्यान रखें।
नोट
अगर आप भृंगराज लेने में असमर्थ हैं तो आप हमसे संपर्क कर सकते हो। और आप इसका पौधा पहचानने में असमर्थ हो तो भी हमसे संपर्क कर सकते हो। हम मैसेज में इसकी फोटो अपलोड करते हैं, साथ ही हर पोस्ट के साथ भी देते हैं। फिर भी आप हमसे संपर्क कर सकते हो। हम आपकी पूरी-पूरी सहायता करेंगे।