
अमरूद के फायदे जानें। खांसी, मुंह के छाले, हृदय स्वास्थ्य और लू से बचाव में अमरूद के उपयोग, पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभ पढ़ें।
पुरानी से पुरानी खांसी में लाभ
एक पका हुआ अमरूद लें और उस पर सरसों का तेल अच्छी तरह चुपड़ लें। इसके बाद उसे जलती हुई अंगीठी की राख या चूल्हे की राख में अच्छी तरह भून लें। जब वह अच्छी तरह भुन जाए तब उसे बाहर निकाल लें और प्राकृतिक रूप से ठंडा होने दें। ठंडा हो जाने पर उसे कॉटन के कपड़े से साफ कर लें, उसे धोएं नहीं। इसके बाद उसे खा लें। खाने के बाद लगभग एक घंटे तक पानी न पिएं। ऐसा करने से पुरानी से पुरानी खांसी में लाभ मिलता है।
मुंह के छालों में लाभ
अमरूद के कोमल पत्तों को चबाने से मुंह के छालों में आराम मिलता है। इसके अलावा पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से कुल्ला करने पर भी लाभ मिलता है।
हृदय संबंधी रोगों के लिए लाभकारी
अमरूद का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करते हैं तथा हृदय को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
लू से बचाने में सहायक
एक पका हुआ अमरूद लें और उस पर तेल चुपड़ लें। इसके बाद उसे जलती हुई अंगीठी की राख या चूल्हे की राख में अच्छी तरह भून लें। जब वह अच्छी तरह भुन जाए तब उसे बाहर निकाल लें। उसे पानी में डालकर ठंडा न करें। जब वह प्राकृतिक रूप से ठंडा हो जाए तब उसे कॉटन के कपड़े से साफ कर लें। साफ करने के बाद अमरूद का छिलका हटा लें और उसके गूदे को सिलबट्टे पर महीन पीस लें। फिर उसे ठंडाई जैसा बना लें। इसके बाद 250 ग्राम पानी में डालें और स्वादानुसार थोड़ी शक्कर मिला लें। अब उसे लस्सी या जूस के रूप में पी लें। ऐसा करने से लू में लाभ मिलता है।